बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर बांटा दुख दर्द
राशन व अन्य व्यवस्था सहयोगी तत्काल मुहैया कराएं
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। टौंस नदी के बढ़ते जल स्तर से कोना निषाद बस्ती के दो दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया है।पीड़ित लोग पास के बाग में अपना डेरा जमाए हुए हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल तहसील प्रशासन की टीम के साथ कोना पहुंचकर लोगों से मिलकर उनकी दिक्कतें साझा की।साथ ही अपने सहयोगियों को पीड़ितों के साथ खड़े होने और जरूरी सामान मुहैया कराने के लिए कहा है। भाजपा नेता योगेश शुक्ल बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कोना की निषाद बस्ती पहुंचे।नाव पर प्रधान और हल्का लेखपाल के साथ उन घरों तक पहुंचे जो पानी मे डूबे हुए हैं।साथ रहे मछुआरों के जरिए डूबे घरों की पड़ताल की गई कि यहां कोई फंसा तो नही है।घर खाली पड़े हैं,यह आश्वस्त होने के बाद पीड़ित परिवारों के बीच उस बाग में पहुंचे जहां वेबस लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। उन्होंने पीड़ित लोगों की दिक्कतों को प्रधान और लेखपाल के जरिये सुचीबद्ध कराकर तत्काल राशन और अन्य सामान उपलब्ध कराने के लिए कहा है।अपने सहयोगी विनय शुक्ल से लोगों को तत्काल आटा, आलू और विस्कीट आदि व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा मैं यहां राजनीति करने नही बल्कि पीड़ितों का दुख दर्द बाटने आया हूँ। भाजपा नेता योगेश शुक्ल बाद में बाढ़ प्रभावित सिंहपुर, बरसैता सहित कई गांवों का दौरा किया और लोगों को आस्वस्त किया कि योगी सरकार पीड़ितों के सहयोग में खड़ी है। प्रभावित गांवों और बस्तियों में प्रशासन की टीम पहुंचकर प्रत्येक व्यवस्था देगी।उन्होंने लोगो से मिलकर उनके दुख दर्द और समस्याओं को समझा। उन्होंने जिला प्रशासन जे जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति की जानकारी देते हुए तत्काल व्यवस्था देने की सिफारिश करूँगा। श्री शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अपने आस पास के बाढ़ प्रभावित गाव की चिंता करे और प्रशासन के सहयोग से हर प्रकार की सहायता पहुचाने में सहायक बने। प्रकृति ने फ़िर आप सबको सेवा का मौका दिया है,इसे धर्म और कर्तब्य मानकर जुट जाइए।मौके पर ग्राम प्रधान शशि कांत पांडेय , पूर्व प्रधान रंग लाल निषाद, श्याम बाबू दुबे, अभिषेक शुक्ल, राकेश शुक्ल, विजय शंकर निषाद,कालेश्वर मिश्र, मिठू लाल, कुम्भज दुबे, सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































