लोकमित्र ब्यूरो
थरवई (प्रयागराज)। थरवई थाना क्षेत्र के पूर जीत की चकिया गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दबंगो ने कुल्हाड़ी से मार कर लोगो को घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने थाने में जाकर आरोपियों के विरूद्ध मारपीट की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। बताया जाता है कि उक्त गॉव निवासिनी दिव्यांजलि 20 वर्ष व अजीत 22 वर्ष की पुरानी रंजिश गांव के ही कुछ लोगों से चली आ रही है। आरोप है कि दबंगों ने एक राय होकर दोनों की घर में घुसकर पिटाई कर दी। घायल की मॉ सुषमा पत्नी पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार हसनपुर कोरारी गांव में शिव दर्शन पुत्र सोनाराम की उसके छोटे भाई शिव कुमार विश्वकर्मा ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर घायल को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें