V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आपस में भिड़े रेल कर्मी, एक निलंबित

o ड्यूटी रोस्टर को लेकर पावर हाउस कर्मियों में हुई गाली गलौच
प्रतापगढ़। गुरुवार को दोपहर रेलवे पावर हाउस के दो कर्मचारियों के बीच विवाद और गाली गलौच हुआ। जानकारी होने पर उच्च अधिकारियों ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए दोनो पक्ष जीआरपी थाने पर लिखा पढ़ी कर रहे हैं। अभी तक किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी रोस्टर को लेकर इलेक्ट्रिक फोर मैन और उनके एक स्टाफ के बीच दोपहर में विवाद हो गया। फोरमैन का आरोप है कि कर्मचारी ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी। उन्होंने इसकी शिकायत सीनियर डीई से भी की। मामले की पड़ताल के बाद डीई ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित करने का फरमान सुना दिया। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई के लिए फोरमैन जीआरपी में लिखा पढ़ी कर रहे हैं। निलंबित कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि फोरमैन ड्यूटी रोस्टर में अनियमितता करते हैं। उसने रोस्टर से ड्यूटी लगाने की बात कही तो झगड़ा करने लगे। उसकी तरफ से भी तहरीर थाने में दी जा रही है। उसके साथ मेंस यूनियन के लोग भी लामबंद हो गए है। ब्रांच मंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि रोस्टर से ड्यूटी लगाने की मांग यूनियन की तरफ से बराबर की जा रही है। अन्याय नहीं होने पायेगा। वैसे फोरमैन भी दमदार है। यह जानते हुए कि आरोपी कर्मी यूनियन में है। उसके एक फोन पर सीनियर डीई द्वारा बिना देरी किए निलंबित किए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि आरोपी कर्मी के क्वार्टर की बिजली काट दी गई है। उसकी भी खुन्नस है। कब्जे का मामला भी संज्ञान में आया है। फिलहाल अभी कुछ कहना ठीक नहीं। जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। बता दें कि इसके पूर्व भी ड्यूटी रोस्टर को लेकर फोरमैन से कर्मचारी का विवाद हो चुका है। उस समय फोरमैन भी दमदारी के साथ डटा रहा। जब तक रहा यहां के यूनियन के नेता फटक नहीं पाए। इस बारे में एसओ जीआरपी से बात करने का प्रयास किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
o ड्यूटी रोस्टर को लेकर पावर हाउस कर्मियों में हुई गाली गलौच
प्रतापगढ़। गुरुवार को दोपहर रेलवे पावर हाउस के दो कर्मचारियों के बीच विवाद और गाली गलौच हुआ। जानकारी होने पर उच्च अधिकारियों ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए दोनो पक्ष जीआरपी थाने पर लिखा पढ़ी कर रहे हैं। अभी तक किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी रोस्टर को लेकर इलेक्ट्रिक फोर मैन और उनके एक स्टाफ के बीच दोपहर में विवाद हो गया। फोरमैन का आरोप है कि कर्मचारी ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी। उन्होंने इसकी शिकायत सीनियर डीई से भी की। मामले की पड़ताल के बाद डीई ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित करने का फरमान सुना दिया। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई के लिए फोरमैन जीआरपी में लिखा पढ़ी कर रहे हैं। निलंबित कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि फोरमैन ड्यूटी रोस्टर में अनियमितता करते हैं। उसने रोस्टर से ड्यूटी लगाने की बात कही तो झगड़ा करने लगे। उसकी तरफ से भी तहरीर थाने में दी जा रही है। उसके साथ मेंस यूनियन के लोग भी लामबंद हो गए है। ब्रांच मंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि रोस्टर से ड्यूटी लगाने की मांग यूनियन की तरफ से बराबर की जा रही है। अन्याय नहीं होने पायेगा। वैसे फोरमैन भी दमदार है। यह जानते हुए कि आरोपी कर्मी यूनियन में है। उसके एक फोन पर सीनियर डीई द्वारा बिना देरी किए निलंबित किए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि आरोपी कर्मी के क्वार्टर की बिजली काट दी गई है। उसकी भी खुन्नस है। कब्जे का मामला भी संज्ञान में आया है। फिलहाल अभी कुछ कहना ठीक नहीं। जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। बता दें कि इसके पूर्व भी ड्यूटी रोस्टर को लेकर फोरमैन से कर्मचारी का विवाद हो चुका है। उस समय फोरमैन भी दमदारी के साथ डटा रहा। जब तक रहा यहां के यूनियन के नेता फटक नहीं पाए। इस बारे में एसओ जीआरपी से बात करने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment