o मरुधर एक्सप्रेस में महिला यात्री को लड़का पैदा हुआ
o रेल कर्मी ने काल करके बुलाई एम्बुलेंस
प्रतापगढ़। जयपुर से बनारस जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को महिला यात्री ने बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के समय कोच के महिला यात्री प्रसूता की मदद को आगे आ गए। जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। ट्रेन बिना देरी के अपने गंतव्य की ओर चल पड़ी। बनारस जा रही मरुधर एक्सप्रेस में ओम प्रकाश शर्मा गर्भवती पत्नी सावित्री के साथ सफर कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार ट्रेन के अंतू पहुंचने पर सावित्री को दिक्कत होने लगी। ओम प्रकाश ने फौरन टीटीई से संपर्क किया। उसने एम्बुलेंस की डिमांड की। इसकी सूचना कन्ट्रोल में पहुंच गई। प्रतापगढ़ में एसएस और आउट डोर के फोन घनघनाए। सूचना मिलते ही टीएनसी गोविद ने फुर्ती दिखाई। फौरन काल करके एम्बुलेंस बुला ली। ट्रेन के प्रतापगढ़ पहुंचने पर पता चला कि सावित्री का सकुशल प्रसव कोच में हो गया है। ओम प्रकाश ने गोविंद को बताया कि लड़का हुआ है। उसने एम्बुलेंस की मदद से इंकार किया। बोला की अब वह अपनी यात्रा बनारस तक जारी रखना चाहता है। रेलवे क्लीनिक के स्टॉफ के अनुसार जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































