V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाढ़ प्रभावित इलाकों में तहसीलदार ने लिया जायजा

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र से लगे दर्जनों गांव प्रभावित है। झूंसी-हेतापट्टी मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई वोट ही सहारा बना हुआ है, लेकिन रिहायशी बस्ती में बिजली गुल होने से रात्रि के वक्त जहां अंधेरा छाया रहता है वही विषैले जंतुओं का भय हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने गांव में रात्रि के वक्त इमरजेंसी लाइटे, जल पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस की ब्यवस्था कराये जाने की मांग किया है। बताते चले मंगलवार को सायंकाल स्थित हुई गंगा में अचानक पानी तेजी से बढ़ने लगा। गंगा के तटीय इलाके फिर से पानी से घिर गये। झूंसी हेतापट्टी मार्ग पर बदरा-सुनौटी गांव में बनी पुलिया जलमग्न होने से क्षेत्र के मुंशी का पूरा, शेरडीह, मलावा खुर्द तथा सोनौटी, बदरा, ढोलबजवा गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए आधा दर्जन वोट लगाई गई है। जरूरी कार्य व नित्य प्रति आने जाने वाले कामगार वोट से होकर अपने गंतब्य तक पहुंच रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि बा़ढ़ को देखते ही बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी गई है, जिससे बस्ती के लोगों को रात्रि के वक्त अंधेरे में गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण टार्च की रोशनी में ही अपना जरूरी कार्य निपटा रहे है जबकि मोबाइल चार्ज न होने से शो पीस साबित हो रहे है। मोबाइल बंद होने से ग्रामीणों का सम्पर्क अपनो से कट गया है। बाढ़ गस्त क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे  फूलपुर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह से ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराये जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव का आरोप है कि जिलाधिकारी से प्रभावित गांवो में जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराये जाने की मांग कर चुके है लेकिन अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। राम प्रताप यादव ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए वोट के लिए टार्च व गांव में इमरजेंसी सोलर लाइट, जल पुलिस व एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र से लगे दर्जनों गांव प्रभावित है। झूंसी-हेतापट्टी मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों के लिए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई वोट ही सहारा बना हुआ है, लेकिन रिहायशी बस्ती में बिजली गुल होने से रात्रि के वक्त जहां अंधेरा छाया रहता है वही विषैले जंतुओं का भय हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने गांव में रात्रि के वक्त इमरजेंसी लाइटे, जल पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस की ब्यवस्था कराये जाने की मांग किया है। बताते चले मंगलवार को सायंकाल स्थित हुई गंगा में अचानक पानी तेजी से बढ़ने लगा। गंगा के तटीय इलाके फिर से पानी से घिर गये। झूंसी हेतापट्टी मार्ग पर बदरा-सुनौटी गांव में बनी पुलिया जलमग्न होने से क्षेत्र के मुंशी का पूरा, शेरडीह, मलावा खुर्द तथा सोनौटी, बदरा, ढोलबजवा गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए आधा दर्जन वोट लगाई गई है। जरूरी कार्य व नित्य प्रति आने जाने वाले कामगार वोट से होकर अपने गंतब्य तक पहुंच रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि बा़ढ़ को देखते ही बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी गई है, जिससे बस्ती के लोगों को रात्रि के वक्त अंधेरे में गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण टार्च की रोशनी में ही अपना जरूरी कार्य निपटा रहे है जबकि मोबाइल चार्ज न होने से शो पीस साबित हो रहे है। मोबाइल बंद होने से ग्रामीणों का सम्पर्क अपनो से कट गया है। बाढ़ गस्त क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे  फूलपुर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह से ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराये जाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप यादव का आरोप है कि जिलाधिकारी से प्रभावित गांवो में जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराये जाने की मांग कर चुके है लेकिन अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। राम प्रताप यादव ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए वोट के लिए टार्च व गांव में इमरजेंसी सोलर लाइट, जल पुलिस व एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग किया है।

Leave a Comment