V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मनोविज्ञानशाला में डायट के प्रशिक्षुओ का शैक्षिक भ्रमण

लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में प्रशिक्षणरत डी.एल.एड के प्रशिक्षुओ के शैक्षिक उन्मुखीकरण हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र तथा मनोविज्ञानशाला का भ्रमण और परामर्शन और निर्देशन सत्र कराया गया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन, मनोविज्ञानशाला निदेशक श्रीमती उषा चंद्रा के निर्देशन में पूरे शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। सत्र के प्रथम दिवस का शुभारम्भ डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप तथा निदेशक श्रीमती उषा चन्द्र के संबोधन से शुरू हुआ। इसके पश्चात मनोविज्ञानशाला के वरिष्ठ प्रवक्ता डा0 कमलेश कुमार ने प्रशिक्षुओ को अपने व्याखान से मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। भ्रमण सत्र के दूसरे तथा तीसरे दिन डा0 कमलेश कुमार, डा0 राकेश कुमार, सौरभ कुमार, असित, श्रीमती प्रीती जायसवाल द्वारा प्रशिक्षुओ के शैक्षिक उन्मुखीकरण हेतु परामर्श एवं निर्देशन पर व्याख्यान, भाटिया बैटरी परिक्षण व सी0ए0टी0 परीक्षण के द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओ को बाल-कक्ष का भ्रमण कराया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती नीलम चतुर्वेदी व श्रीमती ऋचा राय तथा संचालन श्रीमती ऋचा राय प्रवक्ता मनोविज्ञान द्वारा किया गया। इस दौरान आलोक तिवारी वरिष्ठ प्रवक्ता तथा अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे। सत्र के अंतिम दिन प्रशिक्षुओ के समक्ष डायट प्राचार्य द्वारा अपने समापन भाषण में मनोविज्ञानशाला तथा उसकी टीम को ज्ञानवर्धक सत्र में सहयोग करने के लिए प्रशंसा की गयी व धन्यवाद ज्ञापन के साथ सत्र के समापन की घोषणा की गयी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में प्रशिक्षणरत डी.एल.एड के प्रशिक्षुओ के शैक्षिक उन्मुखीकरण हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र तथा मनोविज्ञानशाला का भ्रमण और परामर्शन और निर्देशन सत्र कराया गया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन, मनोविज्ञानशाला निदेशक श्रीमती उषा चंद्रा के निर्देशन में पूरे शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। सत्र के प्रथम दिवस का शुभारम्भ डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप तथा निदेशक श्रीमती उषा चन्द्र के संबोधन से शुरू हुआ। इसके पश्चात मनोविज्ञानशाला के वरिष्ठ प्रवक्ता डा0 कमलेश कुमार ने प्रशिक्षुओ को अपने व्याखान से मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। भ्रमण सत्र के दूसरे तथा तीसरे दिन डा0 कमलेश कुमार, डा0 राकेश कुमार, सौरभ कुमार, असित, श्रीमती प्रीती जायसवाल द्वारा प्रशिक्षुओ के शैक्षिक उन्मुखीकरण हेतु परामर्श एवं निर्देशन पर व्याख्यान, भाटिया बैटरी परिक्षण व सी0ए0टी0 परीक्षण के द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओ को बाल-कक्ष का भ्रमण कराया गया। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती नीलम चतुर्वेदी व श्रीमती ऋचा राय तथा संचालन श्रीमती ऋचा राय प्रवक्ता मनोविज्ञान द्वारा किया गया। इस दौरान आलोक तिवारी वरिष्ठ प्रवक्ता तथा अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे। सत्र के अंतिम दिन प्रशिक्षुओ के समक्ष डायट प्राचार्य द्वारा अपने समापन भाषण में मनोविज्ञानशाला तथा उसकी टीम को ज्ञानवर्धक सत्र में सहयोग करने के लिए प्रशंसा की गयी व धन्यवाद ज्ञापन के साथ सत्र के समापन की घोषणा की गयी।

Leave a Comment