V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जेल में बंद माफिया अतीक पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज

0 पीड़ित अधिवक्ता ने लगाया एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज । पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद
व उनके गुर्गो के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। बताते चले पेशे से अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाल पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या में गवाह है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि शाह उर्फ पीपल गांव में उसने एक ब्यक्ति से पुश्तैनी जमींन का बैनामा कराया है। जमींन की नाप जोख करते वक्त अतीक अहमद के गुर्गो ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया।  कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी जमींन पर दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद  खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, अबूसाद, दिलीप कुशवाहा व 6 अज्ञात लोग मजदूरों से काम करा रहे है। विरोध करने पर खालिद जफर ने उसे तमंचा सटाकर धमकी देते हुए कहा कि इस जमींन को भूल जाओं यह भाई का आदेश है। नही तो इसके एवज में तुम्हे एक करोड़ रूपयें देने होगे, नही तो तुम मारे जाओगें। भुक्तभोग ने मामले की शिकायत एसएसपी प्रयागराज से की तो मामले को गंभीरता से लेते हुए कप्तान शैलेश कुमार पाण्डेय ने धूमनगंज पुलिस को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। धूमनगंज पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर पूर्व सांसद अतीक अहमद, खालिद जफर, अबूसाद, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा सहित आधा दर्जन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

0 पीड़ित अधिवक्ता ने लगाया एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज । पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद
व उनके गुर्गो के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। बताते चले पेशे से अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाल पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या में गवाह है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि शाह उर्फ पीपल गांव में उसने एक ब्यक्ति से पुश्तैनी जमींन का बैनामा कराया है। जमींन की नाप जोख करते वक्त अतीक अहमद के गुर्गो ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया।  कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी जमींन पर दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो वहां मौजूद  खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, अबूसाद, दिलीप कुशवाहा व 6 अज्ञात लोग मजदूरों से काम करा रहे है। विरोध करने पर खालिद जफर ने उसे तमंचा सटाकर धमकी देते हुए कहा कि इस जमींन को भूल जाओं यह भाई का आदेश है। नही तो इसके एवज में तुम्हे एक करोड़ रूपयें देने होगे, नही तो तुम मारे जाओगें। भुक्तभोग ने मामले की शिकायत एसएसपी प्रयागराज से की तो मामले को गंभीरता से लेते हुए कप्तान शैलेश कुमार पाण्डेय ने धूमनगंज पुलिस को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। धूमनगंज पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर पूर्व सांसद अतीक अहमद, खालिद जफर, अबूसाद, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा सहित आधा दर्जन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment