लोकमित्र ब्यूरो
नैनी ( प्रयागराज )। नैनी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में खींचे गए बिजली के खंभों पर के तार काफी जर्जर एवं ढीले हो गए हैं । जिसके चलते आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। बताया जाता है, कि नैनी क्षेत्र के त्रिवेणी नगर, बिनोवा नगर, मुक्ता बिहार ,नई बाजार ,नैनी गांव, एडीए कॉलोनी, लेबर कॉलोनी मानस नगर पीएसी कॉलोनी, नैनी बाजार ,चकदोदी, चकभटाई, लोकपुर ,शाहजी का पूरा, देवरख, सरपतहिया, संजय नगर ,महेवा, मडोका, मोहब्बतगंज, एफ.सी.आई. रोड, चाका ,मुंडीचक, आदि जगहों पर बिजली के खंभों पर खींचे गए तार काफी जर्जर और ढीले हो गए हैं। जो आए दिन आपस में टकराकर नीचे जमीन पर टूटकर गिर जाते हैं, जिसके चलते कोई न कोई जानवर चपेट में आ जाते हैं ,और उनकी मौत हो जाती है। इतना ही नहीं रात में इन तारों के टूट कर गिरने से कई घंटे बिजली नदारद रहती है। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को होने के बावजूद उनके द्वारा इस तरफ जरा सा ध्यान नहीं दिया जा रहा है । शायद वह लोग भी कोई बड़ी घटना होने का इंतजार करते रहते हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































