बीमारी फैलने की संभावनाएं बढ़ी
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी ( प्रयागराज )। नैनी क्षेत्र मैं जल निगम विभाग द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन लीकेज होने से विगत 2 सप्ताह से कई मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जिसके पीने से लोगों में तमाम तरह की जानलेवा बीमारियों के फैलने की संभावनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है और विभागीय अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। बताया जाता है कि जल निगम विभाग द्वारा बीते कई दशक पूर्व क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई गई थी। जो इन दिनों जर्जर होकर कई जगहों पर लीकेज हो चुकी है। पाइप लाइन लीकेज होने से गंदे जगहों पर निकलकर पानी जमा हो जाता है और फिर बाद में वही गंदा पानी पाइप लाइन में चला जाता है। ट्यूबवेल चलने पर वही गंदा पानी लोगों के यहां नलों से निकलता है। दूषित पेयजल के पीने से लोगों में तमाम तरह की जानलेवा बीमारियों के फैलने की संभावनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस संबंध में समाजसेवी तांत्रिक आशिक बाबा ने बताया, कि पाइप लाइन लीकेज होने से विगत 2 सप्ताह से क्षेत्र के शाहजी का पूरा, चकबबुरा, त्रिवेणी नगर, बिनोवा नगर, काजीपुर, महरा का पूरा, सरपतहिया, आदि कई मोहल्ले में दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए आगाह किया, कि यदि समय रहते उनके द्वारा इस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो वह दिन दूर नहीं, कि जब संपूर्ण क्षेत्र किसी भयावह बीमारी की चपेट में आ जाएगा, जिस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































