लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। शनिवार को सपा ने कस्बा के नाटी इमली से मऊआइमा विकास खंड कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसकी अगुवाई सोरांव की सपा विधायक गीता पासी ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मेराज आरिफ, नूर उद्दीन सैफी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमीम उद्दीन उर्फ बच्चा, सुभाष यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इमतियाज समी, सरताज, सद्दाम हुसैन, इन्द्रेश चौहान, नियाजउद्दीन, मोहम्मद कैसर, मुजाहिद, जवाहरलाल यादव, संजय पटेल, चन्द्रबली पटेल आदि बडी संख्या में सपाई मौजूद थे। इसी प्रकार भाजपा ने तिरंगा यात्रा के संयोजक डॉ प्रकाश पटेल, निमिष खत्री, आशीष केसरवानी, शारदा प्रसाद शुक्ला, रामसुंदर मिश्रा, आसमा बानो, राम पलट पटेल, दिवाकर मिश्रा, राहुल सिंह, आनंद शुक्ला, दीपक मिश्रा, विजय गौतम, जयप्रकाश पटेल आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। उधर हरिसेनगंज में ग्राम प्रधान प्रमिला पटेल के नेतृत्व में बीआरसी के सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें अंकेश पटेल, अजय पटेल आदि मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































