शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में मॉर्निंग वॉकर ने आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रयागराज। कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से हर घर तिरंगा – दुकान दुकान तिरंगा अभियान के तहत रामभवन, बहादुरगंज में दुकानों पर झंडा वितरण किया गया। प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान में एक कड़ी जोड़ते हुए ऑन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा एक नया नारा दिया गया हर घर तिरंगा दुकान दुकान तिरंगा और इस अभियान के तहत हर दुकान तक तिरंगा पहुंचाने के लिए राम भवन बहादुरगंज सुलाकी चौराहा चौक आदि व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानदारों को झंडे का वितरण किया गया। झंडा वितरण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती ममता चौधरी, रत्नेश, संजीव, पीके राय आदि अधिकारी गण तथा कैट एवं आदर्श व्यापार मंडल और से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विभु अग्रवाल, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव विशाल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दिनेश केसरवानी, आशीष केसरी, अशोक अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पीयूष गोयल, उमेश साहू, मनीष केसरवानी, आशीष केशरवानी आदि व्यापारी शामिल रहे। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क कंपनी बाग मैं तीन दिवसीय अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम जनमानस, नगर वासियों के साथ-साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्ग, बच्चों एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में संदीप द्विवेदी द्वारा देश भक्ति के गीतों को सुनकर वहां पर उपस्थित जनमानस झूम उठा और नाचने के लिए विवश हो गया। सुप्रसिद्ध गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव ने ‘चिट्ठी आई है'” एवं वतन की अनेक वतन पर रचनाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन ने किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने वहां उपस्थित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को आजादी के 75 में वर्षगांठ के उपलक्ष में टी शर्ट प्रदान किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारियों और लायंस क्लब के सदस्यों के अलावा प्रमुख रूप से उद्यान अधीक्षक श्री उत्तम, वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम करेल, डॉ उमा जयसवाल, शीलू केसरवानी, योगेश अग्रवाल, लायन अनूप सिंह, मनीष सिंह, रमेश केसरवानी, एसी सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































