बाबा का अद्भुत अर्धनारीश्वर रूप देख भक्तों में खूब हो रही थी चर्चा
घुइसरनाथ धाम, लालगंज, प्रतापगढ़ । श्रावण के अंतिम और चतुर्थ सोमवार को बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम का भव्य श्रृंगार अर्द्धनारीश्वर के रुप में किया गया । जिसमें वस्त्र, भांग, धतूरा, बिल्व पत्र, फूल-माला, प्रसाद, रोली, चंदन, अबीर, गुलाल, सिंदूर, धतूरा के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। इस मनोहारी झांकी और श्रृंगार आरती दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुँचे और आरती समाप्त होने के काफी इंतजार के बाद बाबा के गर्भ गृह में बाबा के अर्धनारीश्वर रूप के साथ फोटो खींचने की होड़ में भी भक्त दिखे । इस दौरान बाबा की आरती उतारी गयी जिसमें शामिल भक्तगणों ने भी इस भव्य श्रृंगार अर्द्धनारीश्वर रूप के साक्षी बने।मंदिर के महंत बाबा मयंक भाल गिरि ने आरती उतारी। इस भव्य श्रृंगार आरती में राम गिरि, अनिल गिरि, शीतला प्रसाद गिरि, संगम मिश्र, प्रबन्धक लाल बृजेश प्रताप सिंह, लाल संजीव सिंह, राजेश गिरि, विमलेश गिरि, पंडित वीरेन्द्र मणि तिवारी, पंडित विपिन तिवारी, पंडित आदित्य नारायण दुबे, सुजीत तिवारी, कुश गिरि, नीरज गिरि, अंजनी, संदीप पाण्डेय, सूरज मिश्रा, सत्यम, प्रेमचंद यादव, हरिश्चंद्र, रामआसरे आदि उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह को एक-एक करके शयन आरती के दर्शन करवाए गए । तत्पश्चात भक्तों ने फिर से एक वर्ष की याद लिए हुए सावन के चतुर्थ सोमवार के समापन पर बाबा घुइसरनाथ की जय-जय कार करते हुए अपने- अपने घर को रवाना हुए ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































