प्रतापगढ़ में बंद है पुल यात्रियों को आ रही दिक्कत
प्रतापगढ़। लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित मिश्ररौली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर यात्रियों के जाने के लिए नए पुल की लांचिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को दो गर्डर रखे गए। इसी के साथ ही उसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। जबकि बड़े जंक्शन प्रतापगढ़ में फुट ओवर ब्रिज(एफ ओ बी) को अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। उसके दोनों छोर को बंद रखा गया है। जिससे यात्रियों को एक छोर से दूसरे छोर में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान न देकर अन्य कार्यों की प्रगति का श्रेय लेने की होड़ में लगे हुए हैं। इस बारे में रेल निर्माण निगम के एक्सक्यूटिव इंजीनियर राकेश सैनी ने बताया कि मिश्ररौली में फुट ओवर ब्रिज के लिए गर्डर की लांचिंग हुई है। प्रतापगढ़ में पुल को जल्द ही यात्रियों को आने-जाने के लिए खोल दिया जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































