प्रतापगढ़ । सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा अगस्त क्रांति दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर रामानुज आश्रम में मनाई गई।इस अवसर पर संस्थान एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एंव लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ के अध्यक्ष धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे ने देश की आजादी में वीरगति प्राप्त हुए उन महान महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया । आपने कहा कि आज के 80 वर्ष पूर्व मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान पर जिसे आज शिवाजी पार्क कहो हैं ।महात्मा गांधी के आवाहन पर लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए।पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का प्रस्ताव दिया। जिस पर महात्मा गांधी ने 120 मिनट के भाषण में आवाहन करते हुए हिंदुस्तान की जनता से कहा कि करो या मरो जो जहां पर है वहीं से अंग्रेज सरकार का विरोध करें। जिसका परिणाम हुआ कि रात बीतते बीतते प्रातः काल लगभग हजारों लोग गिरफ्तार कर लिए गए। 1942 का यह आंदोलन बहुत ही लोमहर्षक एवं वीरता पूर्ण था। जिसमें 500 से अधिक लोग पुलिस तथा फौज की गोलियों के शिकार होकर वीरगति को प्राप्त किए । 230 लोग सख्त रूप से घायल हुए 50 व्यक्तियों को फांसी दी गई ।15142 लोग गिरफ्तार किए गए 5317 व्यक्तियों को बिना मुकदमा चलाए बंद किया गया।
इस तरह से अगस्त क्रांति के सामने अंग्रेजों को झुकना पड़ा और 1947 में 15 अगस्त को देश आजाद हुआ। हम उन महान वीरगति प्राप्त हुए महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जिन्होंने देश को गुलामी से मुक्त कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश शुक्ला किसान महामंत्री अशोक शर्मा सचिव संतोष दुबे पूर्व सभासद हरिहर प्रसाद ओझा सचिव राजेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट सहित अनेक लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लहराने की अपील किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































