दिलीपपुर (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शिवसत के पास कुत्ते से टकराकर स्कूटी पलटने के कारण उस पर सवार एएनएम जख्मी हो गई। उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। बताया गया कि दीपिका मिश्रा 35 पत्नी देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिलीपपुर में एएनएम के पद पर कार्यरत है। वह आज सुबह किसी कार्यवश स्कूटी से शहर आ रही थी। उसी समय शिवसत गांव के पास कुत्ते से टकराने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसे गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें