V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कलियुगी बेटे ने घर से नकदी, जेवर व बाइक किया गायब पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेपुर में कलियुगी बेटे ने घर से नकदी जेवर व बाइक गायब कर दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूल्हेपुर गांव निवासी रईस खान पुत्र बचऊ खान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने अपने बड़े बेटे जुनैद उर्फ सोनू का दो विवाह किया। उसने दोनो पत्नियो को छोड़ दिया। साथ ही अपनी मर्जी से तीसरी शादी कर लिया। वह करीब छह माह बाद घर आया था। वह उसकी गैर मौजूदगी में 2 मार्च को घर में रखा 85 हजार रूपए नकद, मां का सोने व चांदी का जेवरात तथा बाइक लेकर पत्नी समेत चम्पत हो गया। उसने 85 हजार रूपए मकान का निर्माण कराने के लिए रखा था। आलमारी से जेवर निकालते समय उसकी मां ने विरोध किया तो धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही जेवर भी समेट लिया। आज घर आने पर डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिली है कि उसका बेटा पत्नी समेत जेठवारा इलाके के गांव द्रोणपुर में रह रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की जांच करके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेपुर में कलियुगी बेटे ने घर से नकदी जेवर व बाइक गायब कर दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूल्हेपुर गांव निवासी रईस खान पुत्र बचऊ खान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने अपने बड़े बेटे जुनैद उर्फ सोनू का दो विवाह किया। उसने दोनो पत्नियो को छोड़ दिया। साथ ही अपनी मर्जी से तीसरी शादी कर लिया। वह करीब छह माह बाद घर आया था। वह उसकी गैर मौजूदगी में 2 मार्च को घर में रखा 85 हजार रूपए नकद, मां का सोने व चांदी का जेवरात तथा बाइक लेकर पत्नी समेत चम्पत हो गया। उसने 85 हजार रूपए मकान का निर्माण कराने के लिए रखा था। आलमारी से जेवर निकालते समय उसकी मां ने विरोध किया तो धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही जेवर भी समेट लिया। आज घर आने पर डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिली है कि उसका बेटा पत्नी समेत जेठवारा इलाके के गांव द्रोणपुर में रह रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से मामले की जांच करके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment