V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जरूरतमंदों के लिए गुड़िया मेला आज, मिलेगा इनाम

प्रतापगढ़। ऐसे जरूरतमंद बच्चे और छात्र जो धन के अभाव में मेला देखने की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्हें खुशियां देने के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने अनूठी पहल की है। नाग पंचमी के मौके पर उनके लिए विशेष मेले का आयोजन किया जायेगा। संगठन ने सोमवार को बच्चों के संग बैठक कर इस फैसले पर मुहर लगाई है।
गरीब और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में मदद के लिए प्रयासरत बीबीएफजी उनकी खुशियों को भी साझा करता है। सहयोगी वीके तिवारी ने बताया कि संगठन की देखरेख में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के पास पैसा नहीं होता कि वो मेला जाकर देख सके। अभिभावक मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से दो जून की रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं। उन्हीं बच्चों के लिए दो अगस्त को भंगवा स्थित फ्री स्टडी सेंटर के मैदान में नाग पंचमी पर गुड़िया मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दंगल, कूद, क्विज, डांस, गायन, रंगोली और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विजय प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा। संचालन शनि टीचर सरोज ने किया। बैठक में ट्रेन मैनेजर मोहम्मद अनीश,रोहित, हिमाशु, निखिल, नैंसी, अंशु, नैतिक, सत्यम, अंश और आदित्य समेत कई लोग मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। ऐसे जरूरतमंद बच्चे और छात्र जो धन के अभाव में मेला देखने की खुशियों से वंचित रह जाते हैं। उन्हें खुशियां देने के लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने अनूठी पहल की है। नाग पंचमी के मौके पर उनके लिए विशेष मेले का आयोजन किया जायेगा। संगठन ने सोमवार को बच्चों के संग बैठक कर इस फैसले पर मुहर लगाई है।
गरीब और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में मदद के लिए प्रयासरत बीबीएफजी उनकी खुशियों को भी साझा करता है। सहयोगी वीके तिवारी ने बताया कि संगठन की देखरेख में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के पास पैसा नहीं होता कि वो मेला जाकर देख सके। अभिभावक मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से दो जून की रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं। उन्हीं बच्चों के लिए दो अगस्त को भंगवा स्थित फ्री स्टडी सेंटर के मैदान में नाग पंचमी पर गुड़िया मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दंगल, कूद, क्विज, डांस, गायन, रंगोली और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विजय प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा। संचालन शनि टीचर सरोज ने किया। बैठक में ट्रेन मैनेजर मोहम्मद अनीश,रोहित, हिमाशु, निखिल, नैंसी, अंशु, नैतिक, सत्यम, अंश और आदित्य समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment