अमृत महोत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय रामनगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। विकासखंड मानधाता के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें भारत – पाकिस्तान युद्ध में अमर शहीद भीषम सिंह की वीरता की गाथा से बच्चों,अभिभावकों एवं ग्रामीणों को अवगत कराया गया। शहीद भीषम सिंह की गौरवगाथा सुनकर उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई। जिन्होंने मात्र बीस वर्ष की अवस्था में देश के लिए के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम में शहीद के छोटे भाई बसंत सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष मांधाता अखिलेश प्रताप सिंह में भारत माता का चित्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीयता से जुड़े गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन कुलदीप सिंह ने किया। सुनील कुमार, सतीश यादव,सुनील यादव, संध्या सिंह, रामबली सिंह विकास सिंह ने भी देश की आजादी के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। धीरज सिंह,ऋषभ सिंह, निलेश सिंह, मो. वकील,देशरत्न आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































