V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भयहरणनाथ धाम में नवीन परम्परा के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा घुघुरी लोक उत्सव

स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, नामी कलाकार भी देगें विशेष प्रस्तुतियां
भयहरणनाथ धाम । प्रसिद्ध पाण्डव कालीन भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी को विशेष तौर पर पिछले 2010 से स्थानीय समाज द्वारा मनाया जाता है। सावन मास में घुघुरी व्यंजन को ग्रामीण परिवेश में प्राचीन समय से उपयोग किया जाता रहा है, घुघुरी का अस्तित्व बना रहे इसके लिए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर द्वारा भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी के अवसर पर घुघुरी लोक उत्सव का आयोजन होता है। 2 अगस्त को होने वाले इस उत्सव में भगवान भोले नाथ व नागदेवता को दूध, फल व फूल के साथ साथ घुघुरी का प्रसाद समर्पित कर सावनी गीतों, कजरी व लोक नृत्य का भव्य आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए धाम के कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक आयोजन होगे। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कठपुतली व नुक्कड नाटक तथा सूचना विभाग व संस्कृति विभाग के कलाकार तथा लोक संस्कृति विकास संस्थान एवं स्थानीय कलाकार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें। नामी लोक कलाकार व कवि गण भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देगें।  कार्यक्रम में श्री प्रमोद तिवारी, राजा भैया व एस0 पी0 सतपाल अन्तिल सहित 7 विशिष्ट हस्तियों को प्रतापगढ गौरव सम्मान प्रदान किया जायेगा। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया सहित 7 विशिष्ट महिलाओं को गुडिया सम्मान से विभूषित किया जायेगा। वहीं देश व प्रदेश में चर्चित हास्य कवि श्री अशोक बेशरम को अवध गौरव सम्मान दिया जायेगा।  घुघुरी लोक उत्सव की अध्यक्षता पूर्व जिलाधिकारी व पूर्व आयुक्त आर0 एस0 बर्मा करेगें।  मुख्य अतिथि जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी डा0 नितिन वंसल जी होगें। वहीं उद्घाटन अतिथि विधायक जीत लाल पटेल तथा समापन अतिथि सांसद संगम लाल गुप्त होगें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच, नामी कलाकार भी देगें विशेष प्रस्तुतियां
भयहरणनाथ धाम । प्रसिद्ध पाण्डव कालीन भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी को विशेष तौर पर पिछले 2010 से स्थानीय समाज द्वारा मनाया जाता है। सावन मास में घुघुरी व्यंजन को ग्रामीण परिवेश में प्राचीन समय से उपयोग किया जाता रहा है, घुघुरी का अस्तित्व बना रहे इसके लिए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर द्वारा भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी के अवसर पर घुघुरी लोक उत्सव का आयोजन होता है। 2 अगस्त को होने वाले इस उत्सव में भगवान भोले नाथ व नागदेवता को दूध, फल व फूल के साथ साथ घुघुरी का प्रसाद समर्पित कर सावनी गीतों, कजरी व लोक नृत्य का भव्य आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए धाम के कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक आयोजन होगे। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कठपुतली व नुक्कड नाटक तथा सूचना विभाग व संस्कृति विभाग के कलाकार तथा लोक संस्कृति विकास संस्थान एवं स्थानीय कलाकार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें। नामी लोक कलाकार व कवि गण भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देगें।  कार्यक्रम में श्री प्रमोद तिवारी, राजा भैया व एस0 पी0 सतपाल अन्तिल सहित 7 विशिष्ट हस्तियों को प्रतापगढ गौरव सम्मान प्रदान किया जायेगा। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया सहित 7 विशिष्ट महिलाओं को गुडिया सम्मान से विभूषित किया जायेगा। वहीं देश व प्रदेश में चर्चित हास्य कवि श्री अशोक बेशरम को अवध गौरव सम्मान दिया जायेगा।  घुघुरी लोक उत्सव की अध्यक्षता पूर्व जिलाधिकारी व पूर्व आयुक्त आर0 एस0 बर्मा करेगें।  मुख्य अतिथि जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी डा0 नितिन वंसल जी होगें। वहीं उद्घाटन अतिथि विधायक जीत लाल पटेल तथा समापन अतिथि सांसद संगम लाल गुप्त होगें।

Leave a Comment