देल्हूपुर। कांवर यात्रा के लिए घर से निकले देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर निवासी राहुल कुमार गौतम 28 वर्ष पुत्र हीरा लाल गौतम कल देर शाम प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के अमानगंज के पास एक ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिनकी बाद में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।आज सुबह उसका जब पार्थिव शरीर घर पर पहुंचा तो भारी भीड़ जमा हो गई। राहुल के दो भाई तथा पांच बहनें हैं। भाइयों में राहुल सबसे बड़ा था। राहुल की शादी दो साल पहले अनुपमा देवी के साथ हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। मजदूरी करके बाप बेटे परिवार वालों का पालन पोषण करते हैं। शव आते ही घर पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।सीओ रानीगंज के निर्देश पर एसओ देल्हूपुर ,राज कुमार मौर्य, आशीष पटेल, विजय कुमार राबिन पटेल, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के तमाम लोग पहुंच कर संवेदना व्यक्त किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें