नाग पंचमी पर पहाड़ी महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक डीजे की धुन पर नाचते गाते बाबा भक्तों ने मचाया धमाल
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सावन माह के अंतिम चरण में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गयी है। सोमवार को क्षेत्र के स्वामी पागलानंद आश्रम पर मत्था टेककर खौर गांव के कांवरियों ने गंगा घाट से जलभर पहाड़ी महादेव बाबा मंदिर की पद यात्रा शुरू की है। बाबा के भक्त नाग पंचमी को जलाभिषेक करेंगे। मेजा के खौर गांव के शिव भक्त नागपंचमी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। हर-हर महादेव, बोल बम, बाबा तू ही एक सहारा है.. के नारों के बीच नाचते-गाते हुए कांवरियों का जत्था सोमवार देर शाम पकरी सेवार पगला बाबा आश्रम गंगा घाट जल लेने के लिए निकल पड़ा। सुबह नागपंचमी के दिन भटौती पहाड़ी स्थित पहाड़ी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान कांवरियों में वेहद उत्साह रहा। लोगों ने भी जयकारे लगाकर कांवरियों का उत्साह बढ़ाया है। जत्थे में शिव भक्त ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति, रामसागर यादव, इंद्रदेव यादव, शेरा यादव, कलक्टर यादव, श्यामधर यादव, श्रीकान्त यादव, दशरथ प्रजापति, बऊ प्रजापति, पिंटू यादव, श्रीराम प्रजापति, रायसिंह, धीरज, दयाराम सहित दर्जनों कांवरिया मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































