V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छात्रों संग आरपीएफ ने स्टडी सेंटर पर किया पौधरोपण

प्रतापगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल प्रतापगढ़ के जवानों ने रविवार को भंगवा गांव में बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के फ्री स्टडी सेंटर पर पहुंच कर छात्रों संग पौधरोपण किया। जिसमें सागौन और जामुन के पौधे लगाए गए। इंस्पेक्टर आरपीएफ सीपी मिश्रा ने छात्रों को पौधों के बारे में समझाते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेंटर पर पढ़ रहे छात्रों की शिक्षा में मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांस्टेबल रविंद्र यादव ने सेंटर पर पानी की सुविधा के लिए बच्चों को पानी की टंकी देने की बात कही। जिसका बच्चों ने स्वागत किया है। सेन्टर के टीचर शनि सरोज ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर साहिल, शुभम, निखिल, शिवम, अंश और सत्यम समेत कई छात्र मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल प्रतापगढ़ के जवानों ने रविवार को भंगवा गांव में बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के फ्री स्टडी सेंटर पर पहुंच कर छात्रों संग पौधरोपण किया। जिसमें सागौन और जामुन के पौधे लगाए गए। इंस्पेक्टर आरपीएफ सीपी मिश्रा ने छात्रों को पौधों के बारे में समझाते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेंटर पर पढ़ रहे छात्रों की शिक्षा में मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांस्टेबल रविंद्र यादव ने सेंटर पर पानी की सुविधा के लिए बच्चों को पानी की टंकी देने की बात कही। जिसका बच्चों ने स्वागत किया है। सेन्टर के टीचर शनि सरोज ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर साहिल, शुभम, निखिल, शिवम, अंश और सत्यम समेत कई छात्र मौजूद थे।

Leave a Comment