V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वादे हवाई , काम कागजी

प्रतापगढ़। मुख्यालय प्रतापगढ़ प्रयागराज की सरहद पर स्थित प्रमुख बाजार कटरा गुलाब सिंह जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और उदासीनता के कारण वह मुकाम आज तक न हासिल कर सका, जिसका वह असली हकदार है, जबकि जातिगत गणित    को चुनावी सफलता का पैमाना मान हर पार्टियां चुनाव में अपना अपना प्रत्याशी घोषित करती हैं,काश कि योग्यता, विधानसभा क्षेत्र में उसकी लोकप्रियता, उसके द्वारा जनता के बीच रहकर जनता के लिए उत्कृष्ट कार्य मानक बनते तो आज सांसद विधायक क्षेत्रीय बनने के बाद भी जेठवारा से कटरा गुलाब सिंह, तथा ऐतिहासिक पाण्डव कालीन भैहरन नाथ धाम तक बनी बाबा आदम के जमाने की सड़क के परखच्चे न उड़े होते , सड़क गड्ढों में न तब्दील हुई होती, ऐसा नहीं कि आवागमन में जनप्रतिनिधियों की लक्जरी गाड़ियां झटके पे झटका नहीं खातीं , मगर समस्यायें नहीं रहेंगी तो उन्हें पूछेगा कौन, जबकि जीतने के पहले ऐसे ऐसे हवाई वादे किये जाते हैं कि बेचारी जनता परिवर्तन कर नया और अच्छा कुछ देखने की उम्मीद पाल लेती है , जबकि सावन महीने में हर रोज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त रोड से दूर दराज तक से कई हजार दर्शनार्थी भयहरणनाथ धाम की यात्रा करते हैं,दुर्घटना ग्रस्त होते हैं, कीचड़ से लथपथ होते हैं, और नेताओं को कोसते भी हैं, इसलिए जेठवारा कटरा गुलाब सिंह, भयहरननाथ रोड अविलंब पुनर्निमित हो, वर्ना ये पब्लिक है सब जानती है समय आने पर पैदल करने में भी देर नहीं लगाती है l

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। मुख्यालय प्रतापगढ़ प्रयागराज की सरहद पर स्थित प्रमुख बाजार कटरा गुलाब सिंह जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और उदासीनता के कारण वह मुकाम आज तक न हासिल कर सका, जिसका वह असली हकदार है, जबकि जातिगत गणित    को चुनावी सफलता का पैमाना मान हर पार्टियां चुनाव में अपना अपना प्रत्याशी घोषित करती हैं,काश कि योग्यता, विधानसभा क्षेत्र में उसकी लोकप्रियता, उसके द्वारा जनता के बीच रहकर जनता के लिए उत्कृष्ट कार्य मानक बनते तो आज सांसद विधायक क्षेत्रीय बनने के बाद भी जेठवारा से कटरा गुलाब सिंह, तथा ऐतिहासिक पाण्डव कालीन भैहरन नाथ धाम तक बनी बाबा आदम के जमाने की सड़क के परखच्चे न उड़े होते , सड़क गड्ढों में न तब्दील हुई होती, ऐसा नहीं कि आवागमन में जनप्रतिनिधियों की लक्जरी गाड़ियां झटके पे झटका नहीं खातीं , मगर समस्यायें नहीं रहेंगी तो उन्हें पूछेगा कौन, जबकि जीतने के पहले ऐसे ऐसे हवाई वादे किये जाते हैं कि बेचारी जनता परिवर्तन कर नया और अच्छा कुछ देखने की उम्मीद पाल लेती है , जबकि सावन महीने में हर रोज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त रोड से दूर दराज तक से कई हजार दर्शनार्थी भयहरणनाथ धाम की यात्रा करते हैं,दुर्घटना ग्रस्त होते हैं, कीचड़ से लथपथ होते हैं, और नेताओं को कोसते भी हैं, इसलिए जेठवारा कटरा गुलाब सिंह, भयहरननाथ रोड अविलंब पुनर्निमित हो, वर्ना ये पब्लिक है सब जानती है समय आने पर पैदल करने में भी देर नहीं लगाती है l

Leave a Comment