अस्पतालों में लापरवाही नही होगी क्षम्य-डॉ रवि किशोर त्रिवेदी
कौशाम्बी। जनपद में सरकारी अस्पतालों की जो दयनीय स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं रही। परंतु विगत कई वर्षों से इन अस्पतालों के जिम्मेदारों के प्रति जो शिकायतें उच्चाधिकारियों से की जाती थी वह ठंडे बस्ते में डाल दी जाती रही।कई वर्षों बाद पहली बार किसी बड़े अधिकारी द्वारा जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति जो संजीदगी दिखाई गई है उसकी चर्चा जनपद में चहुँओर चर्चाएमान हो गई । मुख्य मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजकिशोर त्रिवेदी ने रविवार को बगैर किसी सूचना 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण शुरू कर दिया इस कड़ी में सबसे पहले व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीडीओ के निरीक्षण में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नीरज अपने कक्ष में मौजूद मिले ।फार्मासिस्ट अजय सिंह वा वार्ड ब्वाय दिलीप सिंह भी मौके पर उपस्थित पाए गए ।वहीं अस्पताल के ही डॉक्टर नीरज सिंह व एक स्टाफ नर्स को जब सीडीओ ने मोबाइल से दो तीन बार फोन किया तो काफी देर बाद वह अस्पताल पहुंचे ।अस्पताल में कई जगह जलभराव व गंदगी की स्थिति पाई गई। जिसमे सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण में डिलीवरी वार्ड में कई महिलाएं भर्ती थी ,और स्टाफ नर्स रुकमणी देवी अपने वार्ड में उपस्थित पाई गई।एंबुलेंस की स्थिति भी निरीक्षण में सही पाई गई ।
कई वर्षों के जनपद के इतिहास में किसी बड़े अधिकारी द्वारा अस्पतालों की तरफ गरीब जनता व आम जनता के हितार्थ नजर दौड़ाई गई है। जिसकी जनपद में चारो तरफ चर्चा की जा रही है। सीडीयो की इस कार्रवाई से जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था के पटरी पर आने की पूर्ण संभावना आम जनता के मन में जागृत हो चुकी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































