V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गंगा में समाया युवक, तलाश मे जुटी पुलिस

04 गंगा में युवक की तलाश में जुटी जल पुलिस
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के सांगीपुर थाना के नौगीर गांव के युवक के नहाते समय गंगा मे समा जाने से यहां युवक के घर हडकंप मच गया। नौगीर निवासी छोटे लाल पाण्डेय का पुत्र विकास पाण्डेय 30 जिले के हथिगवां थाना के धीमी गांव के खांटी अखैबरपुर में पीने के पानी की टंकी के निर्माण कार्यो की देखरेख किया करता था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे विकास धीमी गंगा पुल के दूसरे छोर पर बाइक खड़ी कर नहाने चला गया। सम्भवतः फिसल जाने के कारण विकास गंगा की धारा के तेज बहाव मे आ गया। गंगा तट पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना हथिगवां पुलिस को दी। हथिगवां एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विकास के फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। जानकारी मिलते ही यहां परिजनों मे अफरातफरी मच गयी। परिजन भी भागकर गंगा तट पहुंचे हैं। इधर जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी एसपी तथा अन्य उच्चाधिकारियों से फोनिक वार्ता कर विकास की खोजबीन के प्रबन्ध के बाबत वार्ता की। इधर हथिगंवा पुलिस की सूचना पर प्रयागराज जल पुलिस व स्टीमर बोट की भी विकास की खोज के लिए मशक्कत करती दिखी। पुलिस स्थानीय मछुआरों का भी तलाशी अभियान मे सहयोग ले रही है। समाचार भेजे जाने तक फिलहाल विकास पाण्डेय का अभी तक पता नही चल सका है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
04 गंगा में युवक की तलाश में जुटी जल पुलिस
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के सांगीपुर थाना के नौगीर गांव के युवक के नहाते समय गंगा मे समा जाने से यहां युवक के घर हडकंप मच गया। नौगीर निवासी छोटे लाल पाण्डेय का पुत्र विकास पाण्डेय 30 जिले के हथिगवां थाना के धीमी गांव के खांटी अखैबरपुर में पीने के पानी की टंकी के निर्माण कार्यो की देखरेख किया करता था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे विकास धीमी गंगा पुल के दूसरे छोर पर बाइक खड़ी कर नहाने चला गया। सम्भवतः फिसल जाने के कारण विकास गंगा की धारा के तेज बहाव मे आ गया। गंगा तट पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना हथिगवां पुलिस को दी। हथिगवां एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विकास के फोन के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा। जानकारी मिलते ही यहां परिजनों मे अफरातफरी मच गयी। परिजन भी भागकर गंगा तट पहुंचे हैं। इधर जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी एसपी तथा अन्य उच्चाधिकारियों से फोनिक वार्ता कर विकास की खोजबीन के प्रबन्ध के बाबत वार्ता की। इधर हथिगंवा पुलिस की सूचना पर प्रयागराज जल पुलिस व स्टीमर बोट की भी विकास की खोज के लिए मशक्कत करती दिखी। पुलिस स्थानीय मछुआरों का भी तलाशी अभियान मे सहयोग ले रही है। समाचार भेजे जाने तक फिलहाल विकास पाण्डेय का अभी तक पता नही चल सका है।

Leave a Comment