पौधो को सजोने की पहल बच्चा बैंक ने लगाए ट्री गार्ड
प्रतापगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल प्रतापगढ़ की अगुवाई में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पार्क से हुई। जिसमें जवानों ने कई फलदार और छायादार पौधों को लगाया। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने इन पौधों को संरक्षित करने के लिए इंगल से तैयार किए गए ट्री गार्ड की व्यवस्था की। ताकि इन्हें किसी तरह का नुकसान न होने पाएं। रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से अमृत महोत्सव के मद्देनजर समय समय पर कोई न कोई सामाजिक आयोजन हो ही रहा है। इसी कड़ी में पौधरोपण का कार्यक्रम भी था। जिसकी शुरुआत रेलवे स्टेशन पार्क से हुई। इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा के नेतृत्व में स्टाफ ने पौधरोपण कार्य। जिसमें एसआई मंजीत डबास, सीपी दूबे और रवींद्र यादव शामिल रहे। पौधों बिना नुकसान के अच्छे से बढ़े इसके लिए बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप के सहयोगी भरत यादव ने ट्री गार्ड लगवाए। इंस्पेक्टर सीपी मिश्रा ने पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया की पौधरोपण का कार्यक्रम चलता रहेगा। जिसमें भंगवा में स्टडी सेंटर में भी पौधे लगाएं जाने का कार्यक्रम रखा गया है। बच्चा बैंक के सहयोगियों ने पौधरोपण से पूर्व पार्क की साफ सफाई की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































