V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शौचालय के उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम

प्रतापगढ़। आज दिनांक 29 जुलाई 2022 को जन शिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा स्वच्छता पखवारा के अन्तर्गत शौचालय के उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोनी बस्ती उड़ैयाडीह विकासखण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम जनपद प्रतापगढ़ में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान अरूण कुमार सोनी ने प्रतिभागियों को बताया कि कई लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के संबंध के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है परन्तु बहुत सारे अध्ययनों से पता चला है कि 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण सफाई न होना ही है। बच्चों के शौच के बारे में भी कुछ भ्रान्तियाँ है कि यह हानिकारक नहीं होता है। परन्तु ऐसी बात नहीं है यह भी वयस्क के मल की तरह हानिकारक होता है। बच्चों में पोलियों का वायरस भी खुले में किये गये शौच के माध्यम से फैलता है।  ​इस जागरूकता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वनाथ सोनी ने कहा कि आपको बता दें कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कई तरह के सामाजिक जागरूकता अभियान चलाए थे और उनमें से ही उन्होंने स्वच्छता को लेकर जोर दिया था। इसमें साफ सफाई से लेकर शौचालय के महत्व पर भी जोर दिया गया था। इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सफाई को लेकर हमेशा जागरूक नजर आते हैं।  ​कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान] भारत सरकार द्वारा संचालित माँग आधारित एवं जन केन्द्रित कार्यक्रम है] जिसमें लोगों को प्रशिक्षण के साथ ही साथ स्वच्छता सम्बन्धी आदतों इत्यादि के बारे में जागरूक किया जाता है जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में सुश्री प्रतिभा मौर्या का सराहनीय योगदान रहा ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। आज दिनांक 29 जुलाई 2022 को जन शिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ द्वारा स्वच्छता पखवारा के अन्तर्गत शौचालय के उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोनी बस्ती उड़ैयाडीह विकासखण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम जनपद प्रतापगढ़ में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान अरूण कुमार सोनी ने प्रतिभागियों को बताया कि कई लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के संबंध के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है परन्तु बहुत सारे अध्ययनों से पता चला है कि 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण सफाई न होना ही है। बच्चों के शौच के बारे में भी कुछ भ्रान्तियाँ है कि यह हानिकारक नहीं होता है। परन्तु ऐसी बात नहीं है यह भी वयस्क के मल की तरह हानिकारक होता है। बच्चों में पोलियों का वायरस भी खुले में किये गये शौच के माध्यम से फैलता है।  ​इस जागरूकता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वनाथ सोनी ने कहा कि आपको बता दें कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कई तरह के सामाजिक जागरूकता अभियान चलाए थे और उनमें से ही उन्होंने स्वच्छता को लेकर जोर दिया था। इसमें साफ सफाई से लेकर शौचालय के महत्व पर भी जोर दिया गया था। इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सफाई को लेकर हमेशा जागरूक नजर आते हैं।  ​कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान] भारत सरकार द्वारा संचालित माँग आधारित एवं जन केन्द्रित कार्यक्रम है] जिसमें लोगों को प्रशिक्षण के साथ ही साथ स्वच्छता सम्बन्धी आदतों इत्यादि के बारे में जागरूक किया जाता है जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में सुश्री प्रतिभा मौर्या का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Comment