कौशाम्बी। कड़ा के हनुमान घाट पर 38 लाख की लागत से बनवाया गया अंत्येष्टि स्थल कभी भी गंगा की लहरों में समा सकता है। इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शौचालय में दरवाजे के साथ पानी की टंकी भी नहीं है। हैरानी की बात है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। हनुमान घाट में दो महीने पहले अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था। यह स्थल पूर्वाचल विकास निधि से बना है। इसकी लागत 37 लाख 93 हजार रुपये है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने मानक की अनदेखी की। परिणाम है कि दो महीने के भीतर ही अंत्येष्टि स्थल की दीवारें दरकने लगी हैं। टीन शेड से बारिश का पानी टपकता है। दस बाई 30 के बैठका की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसकी छत क्रेक हो गई है। दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। शौचालय में दरवाजा ही नहीं है। पानी की टंकी भी नहीं रखवाई गई है। जिससे अंतिम संस्कार में आए लोग घाट पर ही गंदगी फैलाते हैं। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है लेकिन, किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि निर्माण में 38 लाख खर्च ही नहीं हुए हैं। सभी ने अपनी जेब भरी है। इसीलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। अंत्येष्टि स्थल गंगा के बिल्कुल किनारे बनाया गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ अब मिट्टी की कटान शुरू हो गई है। यही हाल रहा तो कभी भी कटान से अंत्येष्टि स्थल ढहकर गंगा में समा जाएगा। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

गंगा में समा जाएगा 38 लाख का अंत्येष्टि स्थल
कौशाम्बी। कड़ा के हनुमान घाट पर 38 लाख की लागत से बनवाया गया अंत्येष्टि स्थल कभी भी गंगा की लहरों में समा सकता है। इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शौचालय में दरवाजे के साथ पानी की टंकी भी नहीं है। हैरानी की बात है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। हनुमान घाट में दो महीने पहले अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया था। यह स्थल पूर्वाचल विकास निधि से बना है। इसकी लागत 37 लाख 93 हजार रुपये है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने मानक की अनदेखी की। परिणाम है कि दो महीने के भीतर ही अंत्येष्टि स्थल की दीवारें दरकने लगी हैं। टीन शेड से बारिश का पानी टपकता है। दस बाई 30 के बैठका की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसकी छत क्रेक हो गई है। दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। शौचालय में दरवाजा ही नहीं है। पानी की टंकी भी नहीं रखवाई गई है। जिससे अंतिम संस्कार में आए लोग घाट पर ही गंदगी फैलाते हैं। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है लेकिन, किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि निर्माण में 38 लाख खर्च ही नहीं हुए हैं। सभी ने अपनी जेब भरी है। इसीलिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। अंत्येष्टि स्थल गंगा के बिल्कुल किनारे बनाया गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ अब मिट्टी की कटान शुरू हो गई है। यही हाल रहा तो कभी भी कटान से अंत्येष्टि स्थल ढहकर गंगा में समा जाएगा। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें