नवसृजित थाना देल्हूपुर का क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने पूजन कर किया लोकार्पण
देल्हूपुर थाना का सीयूजी नंबर 9454458250 है
प्रतापगढ़। जिले में नवसृजित थाना देल्हूपुर का विधिवत पूजन अर्चन कर क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने आज लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रथम थाना अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर सहित नवसृजित थाने पर नवनियुक्त उप निरीक्षकों एवं अन्य पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के गणमान्य जन भी उपस्थित रहे। लोकार्पण के उपरांत क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने न्यूज़ मूवमेंट ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश गुप्ता से वार्ता के दौरान बताया नवसृजित थाना देल्हूपुर में कुल 58 गांव शामिल किए गए हैं। नवसृजित थाना देल्हूपुर क्षेत्र कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी हेतु थानाध्यक्ष सहित अभी दो उपनिरीक्षक एवं दो दर्जन अन्य पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है। देल्हूपुर थाना का नया भवन निर्माण यहां से करीब 2 किलोमीटर दूर देल्हूपुर-रानीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम तौंकलपुर में किया जा रहा है। भवन निर्माण होने तक थाना देल्हूपुर का संचालन निवर्तमान पुलिस चौकी भवन से किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अब से थाना देल्हूपुर में आपराधिक घटनाओं से संबंधित अभियोग पंजीकृत शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब तक लोगों को यहां से 14 किलोमीटर दूर थाना मान्धाता जाना पड़ता था। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों ने सहयोग की अपील की। नव संचालित थाना देल्हूपुर का सीयूजी नंबर 9454458250 जारी किया गया है। थाना देल्हूपुर के लोकार्पण के अवसर पर नवनियुक्त पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































