लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी पीडित के साथ हुई मारपीट व गालीगलौव तथा धमकी को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी केशवलाल यादव के पुत्र श्रीकांत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्ताईस जुलाई की शाम साढे पांच बजे वह अपने काम से देवापुर गया हुआ था। आरोप है कि यहां पहले से मौजूद शिवनाथ यादव उर्फ कल्लू के पुत्र रामअंजोर यादव रंजिश के चलते उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने पीडित को मारापीटा। शोर मचाने पर बचाव मे आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामअंजोर यादव के खिलाफ गालीगलौज व मारपीट तथा धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें