V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चमार महासभा ने किया पुलिस आफिस का घेराव

सुल्तानपुर। गुरुवार को चमार महा सभा ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस के गेट पर प्रदर्शन किया। चमार महा सभा के जिला संरक्षक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दलितों को सताया जा रहा और कार्रवाई नहीं हो रही है। मीडिया से बात करते हुए चमार महा सभा के जिला संरक्षक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि बार-बार दलितों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। हम यह चाहते हैं कि न्याय पक्ष कार्रवाई करे उनको सताया ना जाए। हमारे कार्यकर्ताओ की एफआईआर नहीं लिखी जा रही है, वो आत्मदाह का प्रयास कर रहे हैं। हमारे राष्टीय अध्यक्ष ने बात भी किया लेकिन सुना नहीं जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे दलित भाईयों की जो शिकायतें हैं पुलिस प्रशासन उसकी जांच कराया जाए। उसके बाद एफआईआर दर्ज की जाए। आज सीओ सिटी से मुलाकात हुई उन्होंने ज्ञापन लिया है और एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। इस सरकार में हर जिले में दलितों पर अत्याचार हो रहा है उसकी भी जांच कराया जाना चाहिए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सुल्तानपुर। गुरुवार को चमार महा सभा ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस के गेट पर प्रदर्शन किया। चमार महा सभा के जिला संरक्षक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दलितों को सताया जा रहा और कार्रवाई नहीं हो रही है। मीडिया से बात करते हुए चमार महा सभा के जिला संरक्षक अनिल कुमार गौतम ने कहा कि बार-बार दलितों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। हम यह चाहते हैं कि न्याय पक्ष कार्रवाई करे उनको सताया ना जाए। हमारे कार्यकर्ताओ की एफआईआर नहीं लिखी जा रही है, वो आत्मदाह का प्रयास कर रहे हैं। हमारे राष्टीय अध्यक्ष ने बात भी किया लेकिन सुना नहीं जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे दलित भाईयों की जो शिकायतें हैं पुलिस प्रशासन उसकी जांच कराया जाए। उसके बाद एफआईआर दर्ज की जाए। आज सीओ सिटी से मुलाकात हुई उन्होंने ज्ञापन लिया है और एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। इस सरकार में हर जिले में दलितों पर अत्याचार हो रहा है उसकी भी जांच कराया जाना चाहिए।

Leave a Comment