सुलतानपुर। महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। जिलाध्यक्ष महमूद खान के नेत्तृत्व में आप के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी की, और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ैक्ड को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष महमूद खान ने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दिनों खाने-पीने समेत अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगा दिया। आटा-दूध, अस्पताल के कपड़े रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ाया है। पहले से ही कमर तोड़ महंगाई की मार झेल रही आम जनता मोदी के इस दमन कारी फैसले से हिलकर रह गई है। डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम से पहले से परेशान जनता 250 लीटर सरसों का तेल खाने को मजबूर है। उन्होंने आगे कहा अब बच्चों के दूध पर जीएसटी लगा दिया गया है। सोचने वाली बात है सरकार गरीब-मजलूम और मध्यम वर्ग के लिए काम कर रही है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पूंजीपतियों का 30 प्रतिशत टैक्स घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे देश को 1 लाख 45 हजार करोड़ का घाटा हो रहा है। महमूद खान ने कहा कि महंगाई खत्म करने के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं है। किसानो-बेरोजगारो के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने चंद पूंजीपतियों का 11 लाख करोड़ चंदा मोदी सरकार ने माफ किया है। अडानी का 2.5 लाख करोड़, विजय माल्या का 10 हजार करोड़, ललित मोदी का 2.5 लाख करोड़, नीरव मोदी का 20 हजार करोड़ यह आपका जो पैसा था उसे चंद लुटेरे डकार गए।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें