V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रेलवे स्टेशन का सिग्नल ध्वस्त, पंपिंग सेट से निकाला गया पानी

 ट्रेनों के संचालन पर भारी पड़ रहा बरसात का पानी
 जल निकासी की व्यवस्था करने में फेल रहा रेल प्रशासन
प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल लाइनों में जमा हो रहे बरसाती पानी को निकालने में फेल हो चुके रेल प्रशासन को पंपिग सेट का सहारा लेना पड़ा है। बुधवार को भी हुई बारिश में रेलवे लाइन डूब जाने से सिग्नल सिस्टम ध्वस्त रहा। जिससे प्लेटफार्म दो और तीन का संचालन बाधित रहा। ट्रेनों को कागज पर चलाया गया।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का पानी यार्ड में जमा हो रहा है। जल भराव होने से रेल लाइन पानी में डूब जाती है। सिग्नल सिस्टम के बॉक्स भी पानी में डूब जाते है। जिससे सिग्नल काम करना बन्द कर दे रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी दोपहर में हुई तेज बारिश का पानी रेलवे लाइन में भर गया। जिससे सिग्नल सिस्टम ध्वस्त हो गया। हालांकि पंपिंग सेट मंगाकर उसके सहारे पानी को निकालने का काम तेजी से किया। पता चला है कि जल भराव को रोकने के लिए अधिकारी दूसरा विकल्प खोज रहे हैं। इसके लिए पटरी के किनारे जिस स्थान पर नाली है। वहां पर गड्ढा खोदने की चर्चा है। ट्रैक पर जमा होने वाला पानी गड्ढे में जमा हो जायेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 ट्रेनों के संचालन पर भारी पड़ रहा बरसात का पानी
 जल निकासी की व्यवस्था करने में फेल रहा रेल प्रशासन
प्रतापगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल लाइनों में जमा हो रहे बरसाती पानी को निकालने में फेल हो चुके रेल प्रशासन को पंपिग सेट का सहारा लेना पड़ा है। बुधवार को भी हुई बारिश में रेलवे लाइन डूब जाने से सिग्नल सिस्टम ध्वस्त रहा। जिससे प्लेटफार्म दो और तीन का संचालन बाधित रहा। ट्रेनों को कागज पर चलाया गया।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का पानी यार्ड में जमा हो रहा है। जल भराव होने से रेल लाइन पानी में डूब जाती है। सिग्नल सिस्टम के बॉक्स भी पानी में डूब जाते है। जिससे सिग्नल काम करना बन्द कर दे रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी दोपहर में हुई तेज बारिश का पानी रेलवे लाइन में भर गया। जिससे सिग्नल सिस्टम ध्वस्त हो गया। हालांकि पंपिंग सेट मंगाकर उसके सहारे पानी को निकालने का काम तेजी से किया। पता चला है कि जल भराव को रोकने के लिए अधिकारी दूसरा विकल्प खोज रहे हैं। इसके लिए पटरी के किनारे जिस स्थान पर नाली है। वहां पर गड्ढा खोदने की चर्चा है। ट्रैक पर जमा होने वाला पानी गड्ढे में जमा हो जायेगा।

Leave a Comment