समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित सीओ को दिया निर्देश
कौशाम्बी। प्रदेश सरकार द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक शिकायत कर्ताओं ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को शिकायतों का निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया। सरकार की मंशा है कि अपराध और अपराधियों को समूल जड़ से नष्ट करने के लिए अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय में प्रतिदिन बैठकर गांव ग्रामीण से आने वाली जनता की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करें। जिससे जमीनी विवाद मारपीट और बलात्कार के मामलों में अंकुश लगाया जाए। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने अपने कैप कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों को वरीयता क्रम में सुनवाई किया। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्षों बीट के सिपाही शिकायतों पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर उन्हें निस्तारित न करें। यदि संबंधित कर्मचारियों द्वारा शिकायतों को वरीयता क्रम में जांच कर कार्यवाही नहीं की जाती है। तो उनके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायती पत्र वापस करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह क्षेत्राधिकारी मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण प्रताप नारायण मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































