कौशाम्बी। महेवाघाट क्षेत्र में बुधवार को अधिकारियों ने छापामारी की। इस दौरान 2490 घन मीटर बालू अवैध तरीके से भंडारित पाई गई। पूरी बालू को सीज कर दिया गया है।
मंझनपुर एसडीएम प्रखर उत्तम, सीओ वाईके नारायण व खनन अधिकारी आरपी सिंह बुधवार की सुबह संयुक्त टीम बनाकर महेवाघाट क्षेत्र के शाहपुर, ढेरहा, भवनसुरी, मुकारकपुर आदि गांव पहुंचे। इन गांवों में 2490 घन मीटर बालू का अवैध तरीके से भंडारण किया गया था। एसडीएम ने बताया कि बालू को सीज कर दिया गया है। बालू भंडारण के संबंध में मौके पर मिले लोग कोई जवाब नहीं दे सके। भंडारण का कागजात भी नहीं दिखा सके। एसडीएम के अनुसार कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































