V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिशन सास-बहू से की मारपीट

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के फदिलाबाद गांव में मंगलवार की शाम पड़ोसन ने सास-बहू को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। पूनम देवी पत्नी अजय कुमार ने बताया कि पड़ोसन सरोज देवी पत्नी सिद्धनाथ से उसका विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम सास से सरोज का विवाद हो गया। तीखी झड़प के बाद पड़ोसन ने उसकी सास की पिटाई शुरू कर दिया। सास को पिटते देख वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। सास-बहू को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपित पड़ोसन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के फदिलाबाद गांव में मंगलवार की शाम पड़ोसन ने सास-बहू को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पड़ोसन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। पूनम देवी पत्नी अजय कुमार ने बताया कि पड़ोसन सरोज देवी पत्नी सिद्धनाथ से उसका विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम सास से सरोज का विवाद हो गया। तीखी झड़प के बाद पड़ोसन ने उसकी सास की पिटाई शुरू कर दिया। सास को पिटते देख वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। सास-बहू को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपित पड़ोसन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment