V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंदा

कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के फसइया तालाब के समीप बुधवार की भोर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के फसइया तालाब के समीप बुधवार की भोर एक विक्षिप्त अधेड़ सड़क किनारे घूम रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सड़क पर अधेड़ की खून से लथपथ लाश देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, पुलिस को सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि अधेड़ कई दिनों से कड़ाधाम के आस पास देखा जा रहा था। दुकानों से मांगकर वह खाना नाश्ता करता था। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त कमजोर बताया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के फसइया तालाब के समीप बुधवार की भोर अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के फसइया तालाब के समीप बुधवार की भोर एक विक्षिप्त अधेड़ सड़क किनारे घूम रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सड़क पर अधेड़ की खून से लथपथ लाश देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, पुलिस को सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि अधेड़ कई दिनों से कड़ाधाम के आस पास देखा जा रहा था। दुकानों से मांगकर वह खाना नाश्ता करता था। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त कमजोर बताया जा रहा है।

Leave a Comment