V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लंबे अरसे से तैनात बाबू के इशारों पर चलता है ब्लाक

15 वर्षों से अधिक एक ही जगह पर जमा बाबू, बदसलूखी के साथ आता है लोगों से पेश
कोरांव (क्षेत्रीय संवाददाता) । विकासखण्ड कोरांव कार्यालय में लम्बे वर्षों से जमे मुख्य सहायक बाबू आनन्द श्रीवास्तव के इशारों पर ब्लाक का कामकाज होते देखा जाता है। बताते चलें कि 15 वर्षों से अधिक के समय से तैनात हुए उक्त बाबू का एक ही जगह पर जमे रहना शासन की नीतियों के अनुसार किसी भी कर्मचारी को पांच वर्ष से अधिक एक जगह पर न रहने जैसे नियम को भी गलत साबित करता है। उक्त बाबू के इशारों के बगैर और कर्मचारी ही नहीं वल्कि खण्डविकास अधिकारी भी कोई भी कार्य नहीं करते देखे जाते। कुछ ग्राम प्रधानों ने नाम न छापने के शर्त पर तो यहां तक आरोप लगाया है कि ब्लाक के जिन प्रधानों और सप्लायरों का उक्त बाबू से अच्छी खासी कमीशन की सेटिंग होती है उसी को ब्लाक संबंधी विकास कार्यों को अधिक सौंपने का कार्य और उन्हीं को विशेष महत्व दिया जाता है बाकी से सीधे मुंह बात भी नहीं करते देखे जाते। आरोप तो यहां तक है कि उक्त बाबू द्वारा आवास से लेकर और भी विभिन्न कार्यों का अच्छा खासा सुविधा शुल्क की मांग भी की जाती है। लंबे समय से तैनात बाबू क्षेत्र के लोगों से अच्छी पैठ बना लेने के कारण कुछ खास खास लोगों के अलावा अन्य से शिष्टाचार से बात करने के बजाय ऊंचे स्वर में बात करता फिरता है। अब ऐसी स्थिति में बात करें कि बाबू का एक ही जगह पर इतनी लंबी तैनाती आखिर क्यूं। क्या उच्चाधिकारियों की निगाह उक्त बाबू के ऊपर नहीं पड़ रही या फिर अपनी अच्छी पैठ के दम पर कायदे कानून को दरकिनार करता फिर रहा है। बात करें तो अभी हाल ही में सभी विभागों में कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक के तबादले होते देखे गए किंतु क्या विकासखण्ड कार्यालय के कर्मियों पर उच्चाधिकारियों की निगाह नहीं पड़ी या फिर वह उनके ऊपर मेहरबान है। कुछ ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए उक्त बाबू को तत्काल यहां से स्थानांतरण की मांग की है।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
15 वर्षों से अधिक एक ही जगह पर जमा बाबू, बदसलूखी के साथ आता है लोगों से पेश
कोरांव (क्षेत्रीय संवाददाता) । विकासखण्ड कोरांव कार्यालय में लम्बे वर्षों से जमे मुख्य सहायक बाबू आनन्द श्रीवास्तव के इशारों पर ब्लाक का कामकाज होते देखा जाता है। बताते चलें कि 15 वर्षों से अधिक के समय से तैनात हुए उक्त बाबू का एक ही जगह पर जमे रहना शासन की नीतियों के अनुसार किसी भी कर्मचारी को पांच वर्ष से अधिक एक जगह पर न रहने जैसे नियम को भी गलत साबित करता है। उक्त बाबू के इशारों के बगैर और कर्मचारी ही नहीं वल्कि खण्डविकास अधिकारी भी कोई भी कार्य नहीं करते देखे जाते। कुछ ग्राम प्रधानों ने नाम न छापने के शर्त पर तो यहां तक आरोप लगाया है कि ब्लाक के जिन प्रधानों और सप्लायरों का उक्त बाबू से अच्छी खासी कमीशन की सेटिंग होती है उसी को ब्लाक संबंधी विकास कार्यों को अधिक सौंपने का कार्य और उन्हीं को विशेष महत्व दिया जाता है बाकी से सीधे मुंह बात भी नहीं करते देखे जाते। आरोप तो यहां तक है कि उक्त बाबू द्वारा आवास से लेकर और भी विभिन्न कार्यों का अच्छा खासा सुविधा शुल्क की मांग भी की जाती है। लंबे समय से तैनात बाबू क्षेत्र के लोगों से अच्छी पैठ बना लेने के कारण कुछ खास खास लोगों के अलावा अन्य से शिष्टाचार से बात करने के बजाय ऊंचे स्वर में बात करता फिरता है। अब ऐसी स्थिति में बात करें कि बाबू का एक ही जगह पर इतनी लंबी तैनाती आखिर क्यूं। क्या उच्चाधिकारियों की निगाह उक्त बाबू के ऊपर नहीं पड़ रही या फिर अपनी अच्छी पैठ के दम पर कायदे कानून को दरकिनार करता फिर रहा है। बात करें तो अभी हाल ही में सभी विभागों में कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक के तबादले होते देखे गए किंतु क्या विकासखण्ड कार्यालय के कर्मियों पर उच्चाधिकारियों की निगाह नहीं पड़ी या फिर वह उनके ऊपर मेहरबान है। कुछ ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए उक्त बाबू को तत्काल यहां से स्थानांतरण की मांग की है।
Attachments area

Leave a Comment