लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। कई साल से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति बालाडीह मे शुक्रवार से यूरिया उर्वरक का नगद वितरण शुरू हो गया। उर्वरक वितरण से किसानों में खुशी की लहर है। बता दें कि यह समिति घाटे और गबन के कारण बीते पांच साल से बंद पड़ी रही।किसानों को उर्वरक लेने दूर जाना पड़ता था।सचिव महारानी दींन सिंह ने बताया कि सरकार बंद पड़ी समितियों को चलाने का काम कर रही है।अभी किसान आधार कार्ड लेकर आएं और नगद उर्वरक ले जा सकते है।इस समय यूरिया का स्टॉक आया है।हलाकि किसानों ने डीएपी उर्वरक की भी मांग की है।उधर समिति का भवन जर्जर होने के बावत एडीओ सहकारिता विजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि जर्जर भवन को ठीक कराने की जिम्मेवारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































