V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिलाधिकारी ने स्मृति वाटिका तथा गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

गोवंश आश्रय स्थल पर जल-जमाव न होने पाये, भूसा-हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहे सुनिश्चित
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को करछना के घटवा गांव में बनाये गये स्मृति वाटिका तथा केचुहा गांव में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा कपिल कुमार ने बताया कि स्मृति वाटिका में कुल 480 पौधे लगाये गये है। स्मृति वाटिका में लगाये गये पौधों की सिंचाई एवं उनके संरक्षण हेतु की गयी व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर कुछ और पौधों का रोपण किया जाये। डीसी मनरेगा ने कहा कि इस बार भी 250 स्मृति वाटिका बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने करछना में ही केचुहा गांव में बनाये गये गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंशों को गुड़ खिलाया। उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सम्बंधित पशुचिकित्सक को नियमित रूप से गोसंरक्षण केन्द्र का भ्रमण करते हुए संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0पी0 राय को और गोशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है, जिसके क्रम में उन्होंने पनासा गोवंश आश्रय का निरीक्षण किया, जिसमें कुल 38 गोवंश थे, सभी स्वस्थ पाये गये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती रेनू सिंह, डी0सी0 मनरेगा कपिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0पी0 राय, वीडीओ करछना डाॅ0 डी0के0 पाण्डेय, खुशबू कनौजिया सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

गोवंश आश्रय स्थल पर जल-जमाव न होने पाये, भूसा-हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहे सुनिश्चित
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री शुक्रवार को करछना के घटवा गांव में बनाये गये स्मृति वाटिका तथा केचुहा गांव में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा कपिल कुमार ने बताया कि स्मृति वाटिका में कुल 480 पौधे लगाये गये है। स्मृति वाटिका में लगाये गये पौधों की सिंचाई एवं उनके संरक्षण हेतु की गयी व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर कुछ और पौधों का रोपण किया जाये। डीसी मनरेगा ने कहा कि इस बार भी 250 स्मृति वाटिका बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने करछना में ही केचुहा गांव में बनाये गये गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंशों को गुड़ खिलाया। उन्होंने गोवंशों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सम्बंधित पशुचिकित्सक को नियमित रूप से गोसंरक्षण केन्द्र का भ्रमण करते हुए संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0पी0 राय को और गोशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है, जिसके क्रम में उन्होंने पनासा गोवंश आश्रय का निरीक्षण किया, जिसमें कुल 38 गोवंश थे, सभी स्वस्थ पाये गये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गोवंश आश्रय स्थल पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीमती रेनू सिंह, डी0सी0 मनरेगा कपिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0पी0 राय, वीडीओ करछना डाॅ0 डी0के0 पाण्डेय, खुशबू कनौजिया सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment