लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। छह दिन पूर्व साइकिल से मऊआइमा आ रहे वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने कुचल दिया था। जिसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 16जुलाई को सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम गहरपुर निवासी राम दुलार मौर्या 50 वर्ष साइकिल पर गेहूं रख कर पिसवाने मऊआइमा आ रहे थे। बताया गया है कि जैसे वह मऊआइमा के ग्राम चकश्याम उर्फ पूरे हिंचा के पास पहुंचे एक तेज बाइक सवार ने राम दुलार को कुचल दिया। जिन्हें परिजन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र पंकज कुमार ने मऊआइमा थाने में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें




































































