प्रतापगढ़ । नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंर्तगत गंगा घाट के किनारे शिवबली स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज बानेमऊ बेंती कुंडा प्रतापगढ़ में 21/07/2022 को कैच द रैन प्रोग्राम के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी राम गोपाल चौहान के दिशा निर्देश में पानी बचाओ अभियान की शुरुआत हुई । जिसमे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जल संरक्षण अभियान में नमामि गंगे के दूत व स्पेयर हेड के सदस्यो के द्वारा पेंटिंग कॉम्पिटिशन में प्रतिभाग किया जिसमे प्रथम स्थान साक्षी यादव दूसरा स्थान नेहा पटेल, तीसरा स्थान कुलदीप ने प्राप्त किया सभी को प्रधानाध्यापक और डीपीओ ने मेडल देकर सम्मानित किया जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव ने कहा कि हम सभी लोगों को एक बूंद पानी की कीमत समझनी होगी। तभी हम जल को बचा सकते हैं जिसमें युवाओं ने जल के महत्व और गिरते भूजल स्तर और आने वाली पीढ़ियों के सामने जल की विकट समस्या की संभावना के बारे में जागरूक किया।नमामि गंगे स्पीयर हेड लीडर अजय कुमार मौर्य ने कार्यक्रम का आयोजन किया और भूजल सप्ताह हेतु सबको जागरूक करते हुए पानी का संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गंगादूत को जल शपथ दिलाई । जिसमें अब हमने यह ठाना है, पानी को बचाना है जैसे नारे लगाए गए । कार्यक्रम के लिए प्रेरित करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सरवन कुमार मौर्य ने गंगा दूतों को पानी के महत्व के बारे चर्चा की किस तरीके से हम लोग पानी का दोहन कर रहे हैं और जिसका परिणाम बहुत ही खतरनाक होगा कार्यक्रम में श्रीमती बीनू, राकेश बहादुर सिंह, श्री मती सरोजनी ,रोहित यादव मांशी, प्रिया, नेहा,सायना,नाजिया बानो, मंजीता कुलदीप,अनुज अन्य गंगा ग्राम के गंगा दूत और युवा मंगल और युवा मंडल के लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































