V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कलम के क्रांतिकारी को जबरन गुण्डा घोषित करने पर तुला प्रशासन

सुल्तानपुर। कहते हैं पुलिस अगर चाहे तो बड़े से बड़े अपराधी को शरीफ बनाकर सुधार दे और बदमाशी पे उतरे तो शरीफ से शरीफ व्यक्ति को भी गुण्डा बना दे।  ऐसा ही एक वाकया हुआ है सुल्तानपुर जनपद में। जिस कलमकार को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया उसी को जिला प्रशासन गुण्डा बनाने में लगा हुआ है। जनपद के छात्र संगठनों ने इसके खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाई और मानस तिवारी के नेतृत्व में छात्र नवजवानों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। ज्ञात हो कि अपने साहित्यिक योगदान व भाषा शैली के लिए जनपद के युवाओं के रोलमाडल बनते रितेश रजवाड़ा को गुण्डा ऐक्ट की नोटिस थमाते हुए प्रशासन ने कहा है जवाब दें या ज़िला छोड़ दें। नोटिस में लिखा है रितेश के खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता । बताते चलें कि रितेश रजवाड़ा फिल्मों में लिखने से पहले जनपद की छात्र राजनीति में खासा सक्रिय रहे और और तमाम बड़े आंदोलनों का हिस्सा रहे। सन 2012 में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर एक बड़ा आंदोलन चलाया था। महीनों चले इस आंदोलन में रितेश स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन के निशाने पर आ गए और प्रायोजित ढंग से उन्हें जेल भेज दिया गया। बात यहीं नही रुकी, स्थानीय विधायक के दबाव में प्रशासन ने उनके आंदोलनों पर लगाम लगाने के लिए उन पर गुंडा ऐक्ट की कार्यवाही कर ज़िला बदर की प्रक्रिया बढ़ा दी। हालांकि उस समय तमाम जन प्रतिनिधियों समेत समाजिक सरोकार रखने वालों ने सामूहिक रूप से रितेश के पक्ष में जिलाप्रशासन को लिखा और मामला शांत हो गया।छात्र नेताओं ने कहा कि आज दस साल बाद राजनैतिक से प्रेरित इस घटना की  निंदा करते है और स्तर पर विरोध करेंगे।मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन ज़िला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि जिस रितेश रजवाड़ा की आवाज़ को जनपद का छात्र नवजवान अपनी आवाज़ मानता है उसे गुण्डा घोषित करना ज़िला प्रशासन की कुंठित मानसिकता का प्रमाण है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी युवराज यादव आदित्य विक्रम सिंह मृत्युंजय सिंह शिवम सिंह बंटी अजय यादव  अजय दुबे गप्पूप्रधान  ईशु गुप्ता मारुति मिश्रा विक्रम सिंह राहुल तिवारी शुभम गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। कहते हैं पुलिस अगर चाहे तो बड़े से बड़े अपराधी को शरीफ बनाकर सुधार दे और बदमाशी पे उतरे तो शरीफ से शरीफ व्यक्ति को भी गुण्डा बना दे।  ऐसा ही एक वाकया हुआ है सुल्तानपुर जनपद में। जिस कलमकार को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया उसी को जिला प्रशासन गुण्डा बनाने में लगा हुआ है। जनपद के छात्र संगठनों ने इसके खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाई और मानस तिवारी के नेतृत्व में छात्र नवजवानों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। ज्ञात हो कि अपने साहित्यिक योगदान व भाषा शैली के लिए जनपद के युवाओं के रोलमाडल बनते रितेश रजवाड़ा को गुण्डा ऐक्ट की नोटिस थमाते हुए प्रशासन ने कहा है जवाब दें या ज़िला छोड़ दें। नोटिस में लिखा है रितेश के खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता । बताते चलें कि रितेश रजवाड़ा फिल्मों में लिखने से पहले जनपद की छात्र राजनीति में खासा सक्रिय रहे और और तमाम बड़े आंदोलनों का हिस्सा रहे। सन 2012 में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर एक बड़ा आंदोलन चलाया था। महीनों चले इस आंदोलन में रितेश स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन के निशाने पर आ गए और प्रायोजित ढंग से उन्हें जेल भेज दिया गया। बात यहीं नही रुकी, स्थानीय विधायक के दबाव में प्रशासन ने उनके आंदोलनों पर लगाम लगाने के लिए उन पर गुंडा ऐक्ट की कार्यवाही कर ज़िला बदर की प्रक्रिया बढ़ा दी। हालांकि उस समय तमाम जन प्रतिनिधियों समेत समाजिक सरोकार रखने वालों ने सामूहिक रूप से रितेश के पक्ष में जिलाप्रशासन को लिखा और मामला शांत हो गया।छात्र नेताओं ने कहा कि आज दस साल बाद राजनैतिक से प्रेरित इस घटना की  निंदा करते है और स्तर पर विरोध करेंगे।मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन ज़िला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि जिस रितेश रजवाड़ा की आवाज़ को जनपद का छात्र नवजवान अपनी आवाज़ मानता है उसे गुण्डा घोषित करना ज़िला प्रशासन की कुंठित मानसिकता का प्रमाण है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी युवराज यादव आदित्य विक्रम सिंह मृत्युंजय सिंह शिवम सिंह बंटी अजय यादव  अजय दुबे गप्पूप्रधान  ईशु गुप्ता मारुति मिश्रा विक्रम सिंह राहुल तिवारी शुभम गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment