सुल्तानपुर। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम गुरूवार को सुल्तानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने यहां तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को गिरफ्तार। सूत्रों के अनुसार घरौनी के नाम पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के लोलेपुर गांव निवासी बहादुर अली का वरासत दर्ज कराना था। इसके लिए हल्का लेखपाल अशोक सिंह ने उससे 25 हजार रुपए की डिमांड किया था। उसने यह रकम नहीं दे पाने में असमर्थता जताई तो लेखपाल आजकल में टरकाने लगा। जिसके बाद बहादुर अली ने प्रकरण की शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। इसी शिकायत पर आज दोपहर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से सीधे सुल्तानपुर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने लेखपाल को तहसील गेट पर बुलवाया और जैसे ही पीड़ित ने उसे पैसे दिए तत्काल एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि टीम लेखपाल अशोक को गिरफ्तार करके गोसाईगंज थाने पर लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ जारी है। उधर तहसील गेट से लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तारी की खबर से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है अशोक सिंह मूल रूप से लंभुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और वो 1990 से लेखपाल के पद पर कार्य कर रहे थे. तहसील सदर में तैनात है। तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने लेखपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार
सुल्तानपुर। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम गुरूवार को सुल्तानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने यहां तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को गिरफ्तार। सूत्रों के अनुसार घरौनी के नाम पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के लोलेपुर गांव निवासी बहादुर अली का वरासत दर्ज कराना था। इसके लिए हल्का लेखपाल अशोक सिंह ने उससे 25 हजार रुपए की डिमांड किया था। उसने यह रकम नहीं दे पाने में असमर्थता जताई तो लेखपाल आजकल में टरकाने लगा। जिसके बाद बहादुर अली ने प्रकरण की शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। इसी शिकायत पर आज दोपहर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से सीधे सुल्तानपुर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने लेखपाल को तहसील गेट पर बुलवाया और जैसे ही पीड़ित ने उसे पैसे दिए तत्काल एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि टीम लेखपाल अशोक को गिरफ्तार करके गोसाईगंज थाने पर लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ जारी है। उधर तहसील गेट से लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तारी की खबर से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है अशोक सिंह मूल रूप से लंभुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और वो 1990 से लेखपाल के पद पर कार्य कर रहे थे. तहसील सदर में तैनात है। तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने लेखपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें