सुल्तानपुर। स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।डा रमेश ओझा,डा छवि ओझा,डा सत्येंद्र गुप्ता,डा रजनीश मेहरोत्रा,डा अंकुर सेठ,डा पूजा सेठ,डा सुनील गुप्ता ,डा काजल गुप्ता,डा भारत सिंह,डा प्रमोद श्रीवास्तव,डा सलिल श्रीवास्तव,डा संगीता श्रीवास्तव को परिषद के अध्यक्ष अरुण सिंह सचिव अभय शर्मा एवं पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।सचिव अभय शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं परिषद द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।परिषद ने नगर के वनवासी छात्रावास के 10 बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की।इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अलका गुप्ता ने परिषद की महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक आर्य ने स्थापना दिवस व उसके महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अरुण सिंह एवं सचिव अभय शर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें