प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कब्जा दिलाए जाने के बावजूद उखाड़े पिलर
प्रतापगढ़। पुलिस चाहे तो एक छोटे से अपराधी को गैंगस्टर बना सकती है और ना चाहे तो जब मन करे किसी की जमीन पर कब्जा कर लो या मार दो कुछ नहीं होना। ऐसा ही एक वाकया प्रतापगढ़ जिले की अंतू थाने की पुलिस ने अंजाम दिया है। अंतू थाना क्षेत्र के भदौंसी गांव निवासी रमेश मिश्र को उनके ही खानदान की एक बुजुर्ग महिला ने कानूनी रूप से गोद ले लिया। महिला ने अपने अंतिम समय में समस्त जमीन रमेश मिश्र को दे दी लेकिन खानदान के ही कपिल देव मिश्रा आदि को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने दबंगई के बल पर रमेश मिश्र की के खेतों पर कब्जा कर लिया। मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट से रमेश मिश्र के पक्ष में फैसला भी हुआ।
बीती 24 जून को उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर कानूनगो और लेखपाल के साथ प्रशासनिक अमला उसे खेत पर पहुंचा और नाप करा कर रमेश मिश्र को कब्जा दिला दिया। उल्लेखनीय है कि जब प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग का अमला कब्जा दिलाने पहुंचा था तब कपिल देव मिश्रा आदि को भी बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आये। उसके बाद शुरू हुआ धमकियों का दौर। कपिल देव मिश्रा आदि में नए रमेश मिश्रा को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। बीती 30 जून को कपिल देव मिश्र अपने भतीजे रविशंकर मिश्रा और बेटों के साथ खेत पर पहुंच गए और गाड़े गए पिलर उखाड़ कर फेंक दिए। उसी समय रमेश मिश्रा टहलने निकले थे। कपिल और उनके साथ गए दबंगों ने रमेश मिश्रा के साथ मारपीट भी की। रमेश मिश्रा ने घटना की लिखित सूचना अंतू थाना और गड़वारा पुलिस चौकी में देकर अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस तो ठहरी पुलिस शायद किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































