प्रयागराज। प्रयाग की नव सांस्कृतिक चेतना को लोक कलाकारों से दीक्षित कराने का संकल्प सिद्ध करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक संस्था आस्था समिति द्वारा दो दिवसीय “लोक रंग बहार” का उद्घाटन आज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में लोक कलाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ। आस्था समिति द्वारा आयोजित “लोक रंग बहार” आयोजन के पहले दिन सांस्कृतिक केंद्र का प्रेक्षागृह लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से गुंजायमान हो गया, जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी प्रभावपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रिया सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत भावपूर्ण युगल नृत्य गणेश वंदना से हुई, तत्पश्चात सुप्रिया सिंह एवं साथी कलाकारों ने उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध डेढ़िया नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना में अनुश्री दुबे एवं वंदना श्री ने तथा डेढ़िया नृत्य में रंगोली तिवारी, प्राची यादव, इशिता सेन ,पूजा बिष्ट, अनुश्री दुबे, सौम्या चंद्रा, निधि सिंह, मधुरिमा श्री एवं अंशिका चतुर्वेदी शामिल रही। लोकगीत के क्रम में सावन मास में गाए जाने वाली कजरी “बरसो बरसो रे सवनवा मोर सजनवा अइले ना” तथा “सावन झरी लागी रे धीरे-धीरे” को प्रियंका चौहान ने अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया। तत्पश्चात रंजना त्रिपाठी ने एक और कजरी “विंध्याचल धाम गंगा तिरवा की देवी विंध्यवासिनी के डेरवा” तथा नकटा “मैं जालिम चोर बजनी बिछिया लाई” सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों में आकाशवाणी और दूरदर्शन के निदेशक लोकेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ लोकनाट्यविद अतुल यदुवंशी, प्रधानाचार्य रानी रेवती देवी बांके बिहारी पांडे, वरिष्ठ चित्रकार एवं पत्रकार अजामिल ब्यास, कल्पना सहाय रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष एवं आयोजन व्यवस्थापक पंकज गौड़ ने दो दिवसीय कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। सेट परिकल्पना एवं निर्माण कुंवर अमरेंदु सिंह की थी। संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत राखी, विद्यारंजन आकांक्षा देवी ,अल्वीना, रमेश चंद्र, आरिश, आसी, आंजनेय गुप्ता, रेखा गुप्ता, मंजुला सक्सेना, कार्तिकेय गुप्ता एवं अक्षिता गुप्ता ने किया। प्रस्तुति परिकल्पना जमील अहमद की थी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव गायक मनोज गुप्ता ने किया जबकि कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन प्रख्यात कवि शैलेश गौतम ने किया l
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

“आस्था समिति” द्वारा “लोक रंग बहार” का आयोजन लोक कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
प्रयागराज। प्रयाग की नव सांस्कृतिक चेतना को लोक कलाकारों से दीक्षित कराने का संकल्प सिद्ध करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक संस्था आस्था समिति द्वारा दो दिवसीय “लोक रंग बहार” का उद्घाटन आज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में लोक कलाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ। आस्था समिति द्वारा आयोजित “लोक रंग बहार” आयोजन के पहले दिन सांस्कृतिक केंद्र का प्रेक्षागृह लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से गुंजायमान हो गया, जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी प्रभावपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रिया सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत भावपूर्ण युगल नृत्य गणेश वंदना से हुई, तत्पश्चात सुप्रिया सिंह एवं साथी कलाकारों ने उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध डेढ़िया नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना में अनुश्री दुबे एवं वंदना श्री ने तथा डेढ़िया नृत्य में रंगोली तिवारी, प्राची यादव, इशिता सेन ,पूजा बिष्ट, अनुश्री दुबे, सौम्या चंद्रा, निधि सिंह, मधुरिमा श्री एवं अंशिका चतुर्वेदी शामिल रही। लोकगीत के क्रम में सावन मास में गाए जाने वाली कजरी “बरसो बरसो रे सवनवा मोर सजनवा अइले ना” तथा “सावन झरी लागी रे धीरे-धीरे” को प्रियंका चौहान ने अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया। तत्पश्चात रंजना त्रिपाठी ने एक और कजरी “विंध्याचल धाम गंगा तिरवा की देवी विंध्यवासिनी के डेरवा” तथा नकटा “मैं जालिम चोर बजनी बिछिया लाई” सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों में आकाशवाणी और दूरदर्शन के निदेशक लोकेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ लोकनाट्यविद अतुल यदुवंशी, प्रधानाचार्य रानी रेवती देवी बांके बिहारी पांडे, वरिष्ठ चित्रकार एवं पत्रकार अजामिल ब्यास, कल्पना सहाय रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष एवं आयोजन व्यवस्थापक पंकज गौड़ ने दो दिवसीय कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। सेट परिकल्पना एवं निर्माण कुंवर अमरेंदु सिंह की थी। संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत राखी, विद्यारंजन आकांक्षा देवी ,अल्वीना, रमेश चंद्र, आरिश, आसी, आंजनेय गुप्ता, रेखा गुप्ता, मंजुला सक्सेना, कार्तिकेय गुप्ता एवं अक्षिता गुप्ता ने किया। प्रस्तुति परिकल्पना जमील अहमद की थी। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव गायक मनोज गुप्ता ने किया जबकि कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन प्रख्यात कवि शैलेश गौतम ने किया l

उत्तरप्रदेश

शेयर करें