अनशन कारियों ने कहा अब तक का सबसे लाचार इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर छात्र संघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में 2 वर्ष पूरे हो गए लेकिन नाकारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों को अनसुना करता रहा। सर्वदलीय संगठनों ने सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि सितंबर तक चुनाव की डेट घोषित नहीं की जाती तो 2 अक्टूबर को सभी छात्र व सभी छात्र संगठन के लोग मिलकर स्वतः चुनाव कराएंगे। आन्दोलनरत छात्रों में एबीवीपी संगठन के छात्र नेता नीरज प्रताप सिंह, समाजवादी छात्र सभा छात्र नेता अजय सम्राट, हरेंद्र यादव, आकाश,अनुराग, आयुषी प्रियदर्शी, नवनीत, प्रियांशु, आकाश, गौरव गोड, जलज, राहुल, एनएसयूआई संगठन के छात्र नेता सत्यम कुशवाहा, आर्दश भदौरिया, दिशा संगठन के छात्र नेता अविनाश वत्स, एसएफआई संगठन के छात्र नेता विकास स्वरूप, अपना दल छात्र मंच के छात्र नेता संदीप बर्मा प्रॉक्टर और बहुजन छात्र सभा के छात्र नेता जितेंद्र धनराज आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































