लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। विकास खण्ड होलागढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 69 ग्राम मसनी के उप चुनाव में आमने सामने मुकाबला होगा।यहाँ चांदनी पुत्री सालिकराम और ममता पटेल पत्नी सुरेंद्र कुमार ने नामांकन किया है।एआरओ विजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह सीट पूर्व में चयनित कुसुम देवी पत्नी सालिक राम के सर्पदंश से मृत्यु होने से रिक्त हुई है।गुरुवार को नामांकन पत्र की जांच हुई।शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आबंटित किया जाएगा।चार अगस्त को मसनी में चुनाव होगा जबकि 5 अगस्त को ब्लाक में मतगणना की जाएगी।बताया गया कि चुनाव अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































