V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया ने राकेश को अपनों से मिलाया

पांच साल पहले दिमागी हालात खराब होने की वजह से हुए थे गुम
घर वापसी पर खुशी से परिजनों ने उतारी आरती, भावुक क्षण पर नम हुईं लोगों की आंखें
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। परिवार से पांच वर्ष पहले बिछड़ गए राकेश चौरसिया की गुरुवार को हुई घर वापसी पर माहौल वेहद भावुक रहा।पत्नी सबिता उनकी नम आंखों से आरती उतार रही थी और उनके बेटे ,बेटी पिता से लिपट कर रो रहे थे।सोशल मीडिया के वीडिओ की वजह से हजारों किलोमीटर दूर रहे राकेश की वापसी सम्भव हो पाई है। थाना क्षेत्र के मेजारोड पांती गांव के राकेश चौरसिया की दिमागी हालत ठीक नही है।पांच वर्ष पहले घर से अचानक लापता हो गये थे। परिजनों ने राकेश की संभावित स्थानों पर  तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार भी निराश हो चला था और   लोग भी राकेश को लेकर चर्चा बन्द कर चुके थे। पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राकेश की झलक नजर आयी। वायरल वीडियो जम्मू कश्मीर का  बताया जा रहा था। इस वजह से एक बार फिर राकेश के परिजनों में उम्मीद जगी। एक उम्मीद के साथ राकेश को लेने के लिए उनका बेटा रजत जो दिल्ली में जॉब करता है जम्मू के लिए निकल पड़ा। गुरुवार को वह अपने पिता राकेश को घर पहुंचा तो पत्नी सविता,बेटी दीपांजली,  बड़ा बेटा ऋषभ उनसे लिपट कर देर तक रोते रहे। वहां मौजूद भीड़ भी परिवार के इस मिलन पर भावुक हो गयी।  राकेश  का बेटा रजत बीडीओ देखकर जम्मू पहुंच गया।वहां थानों से संपर्क कर विडिओ की लोकेशन पता कर वहां पहुंचा। जम्मू में कश्मीरी पंडितों के यहां पिछले काफी दिनों से रह रहा थे। कुछ दिन पूर्व मुंबई से एक सिंगर जम्मू पहुंचा था, जहां एकांत में राकेश को देखकर वह उनके पास पहुंचा,और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अंततः वीडियो राकेश को परिजनो से मिलवाने में मददगार साबित हुआ। वही राकेश का घर पहुंचने पर परिजनों ने स्वागत किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पांच साल पहले दिमागी हालात खराब होने की वजह से हुए थे गुम
घर वापसी पर खुशी से परिजनों ने उतारी आरती, भावुक क्षण पर नम हुईं लोगों की आंखें
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। परिवार से पांच वर्ष पहले बिछड़ गए राकेश चौरसिया की गुरुवार को हुई घर वापसी पर माहौल वेहद भावुक रहा।पत्नी सबिता उनकी नम आंखों से आरती उतार रही थी और उनके बेटे ,बेटी पिता से लिपट कर रो रहे थे।सोशल मीडिया के वीडिओ की वजह से हजारों किलोमीटर दूर रहे राकेश की वापसी सम्भव हो पाई है। थाना क्षेत्र के मेजारोड पांती गांव के राकेश चौरसिया की दिमागी हालत ठीक नही है।पांच वर्ष पहले घर से अचानक लापता हो गये थे। परिजनों ने राकेश की संभावित स्थानों पर  तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार भी निराश हो चला था और   लोग भी राकेश को लेकर चर्चा बन्द कर चुके थे। पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राकेश की झलक नजर आयी। वायरल वीडियो जम्मू कश्मीर का  बताया जा रहा था। इस वजह से एक बार फिर राकेश के परिजनों में उम्मीद जगी। एक उम्मीद के साथ राकेश को लेने के लिए उनका बेटा रजत जो दिल्ली में जॉब करता है जम्मू के लिए निकल पड़ा। गुरुवार को वह अपने पिता राकेश को घर पहुंचा तो पत्नी सविता,बेटी दीपांजली,  बड़ा बेटा ऋषभ उनसे लिपट कर देर तक रोते रहे। वहां मौजूद भीड़ भी परिवार के इस मिलन पर भावुक हो गयी।  राकेश  का बेटा रजत बीडीओ देखकर जम्मू पहुंच गया।वहां थानों से संपर्क कर विडिओ की लोकेशन पता कर वहां पहुंचा। जम्मू में कश्मीरी पंडितों के यहां पिछले काफी दिनों से रह रहा थे। कुछ दिन पूर्व मुंबई से एक सिंगर जम्मू पहुंचा था, जहां एकांत में राकेश को देखकर वह उनके पास पहुंचा,और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अंततः वीडियो राकेश को परिजनो से मिलवाने में मददगार साबित हुआ। वही राकेश का घर पहुंचने पर परिजनों ने स्वागत किया है।

Leave a Comment